
Ghaziabad: झुग्गियों में लगी आग गोशाला तक पहुंची, कई गायों की मौत, CM योगी ने दिए मदद के निर्देश
AajTak
Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में झुग्गियों में आग लगी है. झुग्गियों में लगी यह आग देखते ही देखते एक गोशाला तक जा पहुंची. जिससे आग की चपेट में आने से 35-40 गायों की मौत हो गई है. सीएम योगी ने इस घटना को संज्ञान में लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित झुग्गियों में लगी भीषण आग पास की ही एक गोशाला तक जा पहुंच गई. जिसमें करीब 35 से 40 के करीब गायों की जलकर मौत हो जाने की खबर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को संज्ञान में लिया है और अधिकारियों सख्त निर्देश दिए हैं. झुग्गियों में किस वजह से आग लगी इसके बारे में अभी कोई सूचना नहीं है.
बताया जा रहा है कि आग झुग्गियों में काफी तेजी से फैली औऱ लोगों को सामान भी जलकर खाक हो गया. इस दौरान झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली है.
झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने का काम जारी था. वहीं आग की वजह से आसपास धुआं छा गया है. जिससे दमकलकर्मियों को आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
इस घटना को मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 24 घंटों में पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने और नुकसान के आकलन के निर्देश दिए हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










