
Ghana: कपल को खंभे से बांधकर मारे 20-20 कोड़े, प्राइवेट वीडियो लीक होने पर गांव वालों ने दी सजा!
AajTak
वायरल हो रही फोटोज में देखा जा सकता है कि कैसे एक खंभे से कपल को बांधा गया है. उनपर कोड़े बरसाए गए. इस घटना की बार एसोसिएशन ने भी निंदा की है.
अफ्रीकी देश घाना में एक कपल का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद उन्हें दर्दनाक सजा दी गई. कपल को अलग-अलग 20 कोड़े मारे गए. कपल का वीडियो लीक होने के बाद स्थानीय लोगों ने पकड़कर उन्हें तालिबानी सजा दी है.
लोगों का कहना था कि वीडियो लीक होने के बाद इलाके की बदनामी हो रही थी, इसलिए कपल को सजा देना अनिवार्य हो गया था. जिसके बाद कपल को एक खंभे से बांधकर क्रूर सजा दी गई. हालांकि, कई लोग ऐसे भी थे जो इस हरकत का विरोध कर रहे थे.
वायरल हो रही फोटोज में देखा जा सकता है कि कैसे एक खंभे से कपल को बांधा गया है. उनपर कोड़े बरसाए गए. इस घटना की घाना देश की कानूनी संस्था बार एसोसिएशन ने भी निंदा की है.
मामले में कुछ लोग गिरफ्तार किए गए
एसोसिएशन के लोगों ने कहा है कि यह वारदात पिछड़ी मानसिकता और इंसानों के साथ खराब व्यवहार को दिखाती है. अब घाना बार एसोसिएशन ने कोड़े मारने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल इस मामले में कुछ लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं.
दरअसल, कपल को बंधक बनाने वाले लोगों ने इस्लामी मान्यता का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे वीडियो बनाना अक्षम्य अपराध है. इससे भी बड़ा अपराध वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल हो जाना है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










