
Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद आ गई नेपाल चुनाव की तारीख, EC ने जारी किया शेड्यूल... जानें क्या है पूरा प्रोसेस
AajTak
नेपाल के चुनाव आयोग ने मार्च में होने वाले संसदीय चुनाव की आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दी है. 275 सीटों वाले प्रतिनिधि सभा के लिए 20 जनवरी को नामांकन होगा, जबकि 5 मार्च को मतदान होगा. पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की बर्खास्तगी और हालिया हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है.
नेपाल निर्वाचन आयोग ने रविवार को आगामी प्रतिनिधि सभा चुनाव (संसदीय चुनाव) की विस्तृत शेड्यूल जारी करते हुए स्पष्ट किया कि देश में 5 मार्च 2026 को मतदान होगा. आयोग के अनुसार, चुनाव सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा.
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को अपना नामांकन 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच दाखिल करना होगा. उसी दिन शाम 5 बजे के बाद उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची जारी कर दी जाएगी. किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की समयसीमा 21 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है.
यह भी पढ़ें: एक और देश, एक और आंदोलन... नेपाल के बाद अब अमेरिका के पड़ोस में 'Gen-Z' ने फूंका बगावत का बिगुल
आवेदन की जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की सत्यापित सूची 22 जनवरी को प्रकाशित होगी. वहीं, यदि कोई उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस लेना चाहता है, तो वह 23 जनवरी दोपहर 1 बजे तक ऐसा कर सकता है. अंतिम सूची उसी दिन दोपहर 3 बजे से पहले जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक चुनाव-चिह्न आवंटित किए जाएंगे.
नेपाल में कैसे होता है चुनाव?
नेपाल के संविधान के अनुसार, प्रतिनिधि सभा की कुल 275 सीटें होती हैं. इनमें से 165 सदस्य प्रत्यक्ष चुनाव (First Past The Post) के आधार पर चुने जाते हैं, जबकि 110 सीटें आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत तय होती हैं.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







