
GDP ने लगा दी छलांग... ये तीन बड़े कारण, 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की तरफ बढ़ने लगा भारत!
AajTak
GDP में उछाल के कई कारण हैं, जिसमें से GST रिफॉर्म को एक महत्वपूर्ण माना जा सकता है. दरअसल तमाम ग्लोबल और डोमेस्टिक रेटिंग एजेंसियों ने दूसरी तिमाही में 7.0 से 7.3% तक जीडीपी ग्रोथ रहने का अनुमान लगाया था. लेकिन सभी अनुमान से बेहतर जीडीपी के आंकड़े आए हैं.
किसी ने इतना अनुमान नहीं लगाया था, केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी दूसरी तिमाही में 7% जीडीपी ग्रोथ रहने का अनुमान लगाया था. लेकिन अब चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है. भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है. दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ पिछले 6 तिमाही में सबसे ज्यादा रही है.
दरअसल, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दूसरी तिमाही में रियल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 8.2% की दर से बढ़ा, जो कि पिछले साल की इसी अवधि की 5.6% और पिछले क्वार्टर की 7.8% से कहीं बेहतर है. तमाम ग्लोबल और डोमेस्टिक रेटिंग एजेंसियों ने दूसरी तिमाही के दौरान 7.0 से 7.3% तक जीडीपी ग्रोथ रहने का अनुमान लगाया था, यानी सभी अनुमान से बेहतर जीडीपी के आंकड़े आए हैं.
लक्ष्य 5 ट्रिलियन इकोनॉमी IMF समेत तमाम रेटिंग एजेंसियों का कहना है कि अगर भारतीय अर्थव्यवस्था को साल 2029 तक 5 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य हासिल करना है, तो जीडीपी ग्रोट रेट को 8 फीसदी के आसपास बनाकर रखना होगा. पिछले दो क्वार्टर से ये लक्ष्य हासिल हो रहे हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दूसरी तिमाही में GDP दर 8.2% रही, जबकि पहले क्वार्टर में ये आंकड़ा 7.8% का था. यानी पिछली छमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट एवरेज 8 फीसदी दर्ज की गई है. अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि FY26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7 फीसदी से ऊपर रह सकती है.
पिछले 6 महीने के GDP ग्रोथ यह संकेत देता है कि भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों के बावजूद स्थिर गति से आगे बढ़ रही है. फिलहाल Q2 का डेटा आर्थिक मजबूती और सुधार के मजबूत संकेत दे रहा है. तमाम एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ग्रोथ के लिहाज तीसरी तिमाही भी बेहतर रह सकती है.
इस बीच IMF ने अपनी ताजा रिपोर्ट में फिस्कल फैक्टर्स को कंट्रोल में रखते हुए हाई ग्रोथ बनाए रखने की सरकार की कोशिशों की तारीफ की है, IMF ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ग्लोबल अनिश्चिततों के बावजूद घरेलू डिमांड के बल पर भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है.
दूसरी तिमाही में बेहतर जीडीपी आंकड़ों के पीछे मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर का मजबूत प्रदर्शन रहा है, विनिर्माण सेक्टर में 9.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सर्विस समेत फाइनेंस, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सेवाओं में 10.2% की मजबूत ग्रोथ देखी गई.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







