Gayatri Jayanti 2021: कब है गायत्री जयंती? जानें तिथि, पूजा विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त
ABP News
Gayatri Jayanti 2021: पंचांग के अनुसार गायत्री जयंती का पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. आइये जानें गायत्री जयंती की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं महत्त्व
Gayatri Jayanti 2021: हिंदी पंचांग के अनुसार, गायत्री जयंती का पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है, क्योंकि हिंदू धर्म ग्रन्थों की मान्यता है कि इस तिथि को वेदों की जननी वेद माता गायत्री की उत्पत्ति इसी तिथि को हुई थी. इस साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 21 जून 2021 दिन सोमवार को है. इस दिन निर्जला एकादशी भी है. निर्जला एकादशी के दिन लोग बिना जल ग्रहण किये व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. इस दिन माता गायत्री की पूजा विधि विधान से की जाती है. गायत्री जयंती के दिन पंचमुखी माता गायत्री के मंत्रों का उच्चारण किया जाता है. आइए जानते हैं गायत्री जयंती की तिथि, मुहूर्त, मंत्र एवं महत्व के बारे मेंMore Related News













