
Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी, घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
AajTak
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है. गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. आरोप लगाया गया है कि ISIS कश्मीर की ओर से ये धमकी दी गई है.
Gautam Gambhir: पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है. गौतम गंभीर ने आरोप लगाया है कि ISIS कश्मीर से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. बीजेपी सांसद ने अब दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान का कहना है कि गौतम गंभीर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गौतम गंभीर ने बीती रात ही ये शिकायत दर्ज कराई है. गौतम गंभीर की ओर से आरोप लगाया गया है कि ISIS कश्मीर की ओर से फोन और ई-मेल के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










