
Gautam Gambhir: 'खत्म करो दूसरे कपिल की तलाश', गौतम गंभीर ने बताया कहां से मिलेगा बेहतर ऑलराउंडर
AajTak
पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा, 'हम हमेशा कपिल देव के बाद एक ऑलराउंडर की कमी की बात करते हैं. ईमानदारी से कहूं तो हमें रणजी ट्रॉफी से ही ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना चाहिए .'
सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम इंडिया एक बेहतर ऑलराउंडर की तलाश में है. लंबे समय से टीम इस कमी से जूझ रही है. टीम मैनेजमेंट कई विकल्पों को मौके देकर एक बेहतर उम्मीदवार तलाश करने की कोशिश कर रहा है. पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इस रणनीति की आलोचना करते हुए टीम मैनेजमेंट को इसे फौरन रोकने की सलाह दे दी है. गंभीर ने कहा है कि अगला 'कपिल देव' ढूंढना बंद करना चाहिए.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











