
Garlic Rate Down: सिर्फ 50 पैसे प्रति किलो बिक रहा लहसुन, मंडी पहुंचाने तक का किराया भी नहीं निकाल पा रहे किसान
AajTak
Garlic Rate Down: रतलाम मंडी में 50 पैसे प्रति किलो लहसुन बिक रहा है. बड़ी संख्या में किसान मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचे हुए हैं. अब इतना कम भाव मिलने पर किसान काफी परेशान हैं. इससे किसानों खर्च किराया का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है.
Garlic Rate Down: लहसुन के भाव लगातार गिरावट आ रही है. फसल पर सही दाम नहीं मिलने से किसान परेशान हैं. त्रस्त किसान लहसुन से भरी बोरियां नदियों में फेंकने लगे हैं. मध्य प्रदेश के रतलाम में इतने कम भाव में लहसुन बिक रहा है कि किसान फसल की लागत तो दूर मंडी तक लहसुन पहुंचाने का भाड़ा यानी किराया तक भी नहीं निकाल पा रहे हैं.
क्या कह रहे हैं किसान
रतलाम मंडी में 50 पैसे प्रति किलो लहसुन बिक रहा है. बड़ी संख्या में किसान मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचे हुए हैं. अब इतना कम भाव मिलने पर किसान काफी परेशान हैं. मलवासा गांव से लहसुन लेकर आए दिलावर कहते हैं कि कई कट्टे लहसुन को गांव के पास की नदी में फेंक कर आए हैं. अब लहसुन पर प्रति किलो सिर्फ 50 पैसे ही मिल रहा है. ऐसी स्थिति में लहसुन को फेंकने में ही फायदा है.
बींजा खेड़ी के रहने वाले किसान इंदु को प्रति कुंतल लहसुन पर सिर्फ 250 रुपये मिले हैं. वह कहते हैं कि इससे ज्यादा तो मेरा भाड़ा लग चुका है. मुझे थोड़ा भी फायदा नहीं मिला. 2 बीघे में लहसुन की फसल लगाई थी. इससे खर्च भी नहीं निकला. अब कभी हम लहसुन नहीं बोएंगे.
रैनमहू गांव के रहने वाले मुकेश राठौर के मुताबिक वे 15 कट्टा लहसुन लेकर मंडी आए थे. उन्हें एक रुपए 95 पैसे प्रति किलो में लहसुन की फसल बेचनी पड़ी. लहसुन उत्पादन में लागत बहुत ज्यादा लगती है. 100 रुपये कट्टे के भाव से कटाई होती है. जब तक किसानों को 6000 रुपये प्रति कुंतल लहसुन का भाव नहीं मिल जाए तब तक कोई फायदा नहीं है. अब इतना कम भाव मिलने की वजह से आत्महत्या जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है. हम चाहते हैं कि इसे एमएसपी से जोड़ दिया जाए ताकि किसानों को कुछ तो भाव मिले मगर सरकार सुन नहीं रही है हमारी.
क्या कह रहे हैं मंडी अधिकारी और व्यापारी

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







