
Ganpati Visarjan: Pune में गणेश उत्सव पर दिखा कोरोना का साया, देखें कैसे मना रहे लोग
AajTak
आज गणपति बप्पा का विदाई का दिन है यानि विसर्जन का दिन है. पुणे में उत्सव के बावजूद कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं. सड़कों पर काफी कम लोग दिखाई पड़ रहे हैं. संकट के समय में इस उत्सव को सादगी से मनाया जाए ये मिशाल पुणे शहर कायम कर रहा है. आज तक संवाददाता पंकज खेळकर ने पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता से खास बातचीत की है. मिताभ गुप्ता ने कहा- कोरोना के प्रभाव के कारण शहर में कोविड 19 उचित व्यवहार के हिसाब से सारी तैयारियां की गईं हैं. 7000 हजार के करीब पुलिस बल सड़कों पर हैं. देखें वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










