
Ganesh Chaturthi 2025: लालबागचा राजा की सामने आई पहली झलक, देखें बप्पा का भव्य स्वरूप
AajTak
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के अवसर पर लालबाग के राजा की पहली झलक सामने आ गई है, जो भक्तों के लिए खास और भव्य है. गणेश चतुर्थी का यह त्योहार 27 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर तक चलेगा. वहीं, मुंबई के लालबाग में स्थित यह पंडाल पूरे भारत में प्रसिद्ध है और लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं.
Ganesh Chaturthi 2025: 27 अगस्त को शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी के त्योहार से ठीक पहले लालबाग के राजा की पहली झलक सामने आ गई है. हर वर्ष की तरह इस बार भी बप्पा का रूप निराला और खास है, जो भक्तों के दिलों को छू जाएगा. गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होने से पहले ही लोग देश के कोने कोने से लालबाग के राजा के दर्शन हेतु महाराष्ट्र पहुंच जाते हैं. लालबाग के राजा को लालबागचा राजा के नाम से जाना जाता है.
लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने
दरअसल, मुंबई के लालबाग में गणपति का एक बेहद शानदार मंदिर है, जिसे लोग लालबाग के राजा के नाम से जानते हैं. गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अब लालबाग के राजा की पहली झलक देखने को मिली है, जिसे देखने के लिए हर साल हजारों-लाखों लोग लंबी कतारों में लगते हैं.
वहीं, लालबाग के राजा की स्थापना का इतिहास भी बहुत दिलचस्प है. यहां पर भक्त बड़ी श्रद्धा और उमंग के साथ पूजा अर्चना करते हैं. भगवान गणेश की यह प्रतिमा इतनी बड़ी और भव्य होती है कि उसकी सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है. हर साल लाखों लोग दर्शन करने मुंबई आते हैं और यहां के त्योहार में शामिल होकर अपनी श्रद्धा दिखाते हैं.
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गणेश महोत्सव यानी भगवान गणेश का त्योहार मुंबई में धूमधाम से मनाया जाता है, और इस दौरान लालबाग के राजा सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं. यह त्योहार 10 दिन तक चलता है, जिसमें पूरे शहर में खुशियों का माहौल होता है. इस बार गणेश चतुर्थी का शुभ आरंभ 27 अगस्त यानी कल से होगा और यह त्योहार 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन खत्म होगा.
लालबागचा राजा के दर्शन का महत्व

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










