
Ganesh Chaturthi 2025: रणथंभौर का 700 साल पुराना गणेश जी का मंदिर, जहां बप्पा की परिवार संग होती है पूजा
AajTak
Ganesh Chaturthi 2025: भारत में गणपति बप्पा के कई ऐसे मंदिर स्थापित हैं जो किसी चमत्कार से कम नहीं है. उन्हीं चमत्कारी मंदिरों में से एक है रणथंभौर का 700 साल पुराना त्रिनेत्र गणेश मंदिर.
Ganesh Chaturthi 2025: इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार 27 अगस्त, बुधवार के दिन मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है. वहीं, भारत में गणपति बप्पा के कई ऐसे मंदिर स्थापित हैं जो किसी चमत्कार से कम नहीं है. उन्हीं चमत्कारी मंदिरों में से एक है रणथंभौर का 700 साल पुराना त्रिनेत्र गणेश मंदिर. तो चलिए रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर का महिमा और पौराणिक महत्व के बारे में जानते हैं.
रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर की महिमा
राजस्थान का रणथंभौर किला जितना मशहूर अपनी शेरों और जंगल सफारी के लिए माना जाता है, उतना ही खास है यहां स्थित 700 साल पुराना गणेश जी का मंदिर. इस मंदिर की एक अलग ही पहचान है कि यहां गणपति बप्पा अकेले नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ विराजमान हैं. आमतौर पर आप मंदिरों में गणेश जी को अकेले देखते होंगे. लेकिन, इस मंदिर में उनकी पत्नी ऋद्धि-सिद्धि, पुत्र शुभ-लाभ और वाहन मूषक संग पूजा होती है. यही वजह है कि इसे त्रिनेत्र गणेश मंदिर भी कहा जाता है.
त्रिनेत्र गणेश मंदिर नहीं है किसी चमत्कार से कम
किंवदंतियों के अनुसार, मंदिर का इतिहास 700 साल से भी पुराना है. 1299 ईसवी में राजा हम्मीर ने अलाउद्दीन खिलजी के खिलाफ युद्ध लड़ा था. युद्ध में घेराबंदी इतनी लंबी चली कि रणथंभौर किले के अंदर अन्न खत्म होने लगा. फिर एक रात भगवान गणेश के भक्त राजा हम्मीर ने सपना देखा कि भगवान उनके सामने प्रकट हुए और उन्हें आश्वासन दिया कि सुबह तक उनकी परेशानियां खत्म हो जाएंगी.
फिर, अगली सुबह अचानक एक चमत्कार हुआ कि किले में तीन नेत्रों वाले भगवान गणेश (त्रिनेत्र) की एक मूर्ति प्रकट हुई. जिसके तुरंत बाद, राजा के गोदाम भी अन्न से भर गए और युद्ध समाप्त हो गया. जिसके बाद राजा हम्मीर ने 1300 ई. में त्रिनेत्र गणेश मंदिर का निर्माण कराया और गणेश जी को परिवार संग, वहां स्थापित किया. जिससे यह एक अनोखा मंदिर बन गया.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












