
Gandhidham Election Results 2022: गांधीधाम विधानसभा सीट पर BJP आगे, जश्न में डूबे कार्यकर्ता
AajTak
Gujarat Gandhidham Vidhan Sabha Results: दो चरणों में हुए चुनाव के बाद गुजरात में आज वोटों की गिनती हो रही है. राज्य की गांधीधाम विधानसभा सीट पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है. इससे बीजेपी में खुशी का माहौल है. बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने कई सीटों पर जश्न भी मनाना शुरू कर दिया है.
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. बीजेपी भारी जीत की ओर बढ़ रही है. कच्छ जिले की गांधीधाम विधानसभा सीट पर भी बीजेपी आगे चल रही है. बीजेपी प्रत्याशी मालती किशोर माहेश्वरी कांग्रेस प्रत्याशी से आगे हैं.
कच्छ जिले के गांधीधाम विधानसभा सीट की अगर बात करें तो साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी प्रत्याशी मालती किशोर माहेश्वरी ने कांग्रेस के किशोर पिंगोल को करीब 20 हजार वोटों से हराया था.
बीजेपी के पक्ष में कुल 52.36 प्रतिशत वोट पड़े थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष करीब 39.25 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस सीट पर तीसरे नंबर पर लोगों ने नोटा का बटन दबाया था. यह सीट 2008 के डिलिमीटेशन के बाद अस्तित्व में आई थी. यह सीट SC के लिए आरक्षित है.
1947 में देश की आजादी के बाद जब भारत-पाकिस्तान का विभाजन हुआ तो पाकिस्तान के सिंध प्रात से जो लोग गुजरात आए थे वो ज्यादातर गांधीधाम में रुके थे. इसके बाद गांधीधाम काफी तेजी से विकसित होने वाले शहरों में से एक शहर के तौर पर जाना जाता है.
यहां पर गुजराती और गैर-गुजराती दोनों समुदाय के लोग रहते हैं. कंडला पोर्ट पर काम करने वाले ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों से आकर यहां बसे हैं. यहां पर हिन्दू और जैन समुदाय के लोगों की संख्या ज्यादा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










