
Gagangir Terror Attack: 'खाना खाने के लिये मेस में जमा हुए थे वर्कर, अचानक 3 आतंकियों ने कर दी फायरिंग', गांदरबल हमले की आंखों देखी
AajTak
Gagangir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले के बाद प्रत्यक्षदर्शियों का बयान आया है. उन्होंने बताया है कि आतंकी हमले के वक्त सभी वर्कर मेस में खाना खाने के लिये जमा हुए थे.
रात के करीब 8.30 बज रहे होंगे. खाने का वक्त हो चला था, इसलिये टनल पर काम कर रहे सभी वर्कर खाना-खाने के लिये मेस में इकट्ठा हुए थे. खाने की तैयारी अभी चल ही रही थी कि अचानक 3 हथियारबंद आतंकी वहां पहुंच गये और वहां मौजूद वर्कर्स पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता आतंकियों ने चुन-चुनकर वर्कर्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया. इस फायरिंग में दो गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं.
यह कहना है जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले का सामना करने वाले प्रत्यक्षदर्शियों का. इस आतंकी हमले में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक स्थानीय डॉक्टर भी शामिल है. अटैक में 5 टनल वर्कर गंभीर रूप से घायल हुये हैं, जिनका श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) में इलाज चल रहा है.
यूपी की कंपनी कर रही थी काम
बता दें कि आतंकियों ने जिन वर्कर्स पर हमला किया गया है, वे सोनमर्ग की जेड मोड़ सुरंग पर काम कर रही टीम का हिस्सा थे. यह टनल मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले की गगनगीर घाटी को सोनमर्ग से जोड़ती है. इस टनल का काम उत्तर प्रदेश की एप्को नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है. दरअसल, टनल को 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, इसलिये यहां पर जोर-शोर से काम चल रहा था.
आतंकियों ने इन्हें बनाया शिकार
1. गुरमीत सिंह (गुरदासपुर पंजाब)2. डॉ. शाहनवाज 3. अनिल कुमार शुक्ला4. फहीम नजीर5. शशि अबरोल6. मोहम्मद हनीफ7. कलीम

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








