
G20 Summit: लग्जरी गाड़ियां, 000 सीरीज वाले VIP नंबर... विदेश मेहमानों के लिए दुबई जैसी होंगी दिल्ली की सड़कें
AajTak
दिल्ली में आठ और नौ सितंबर को होने वाले G20 सम्मेलन के दौरान सरकारी एजेंसियों, कॉरपोरेट्स और दूतावासों को लग्जरी कारें मुहैया कराई जाएंगी. G20 समिट के लिए जर्मनी से विशेष तौर पर ये लग्जरी कारें आयात की गई हैं. इनमें मर्सिडीज मेबैक सबसे महंगी कार है. सिर्फ मर्सिडीज ही नहीं बल्कि दुनियाभर की अन्य महंगी कारें भी G20 के लिए मुहैया कराई जा रही है.
राजधानी दिल्ली में आठ और नौ सितंबर को G20 सम्मेलन का आयोजन होना है. इसके लिए सरकार सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने में जुटी है. भारत की सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अमेरिका की सीआईए, ब्रिटेन की एमआई-6 और चीन की एमएसएस टीमें भी सुरक्षा में मुस्तैद होगी.
ऐसे में तीन दिनों तक दिल्ली की सड़कों पर लग्जरी गाड़ियां दौड़ेंगी. इंडिया टुडे ने ऐसे ही एक वेंडर से बात की है, जो G20 समिट के लिए वीआईपी मेहमानों को लग्जरी कारें मुहैया कराने जा रहे हैं. एक फर्म के मालिक हरमन सिंह ने बताया कि वे G20 के दौरान सरकारी एजेंसियों, कॉरपोरेट्स और दूतावासों को लग्जरी कारें मुहैया कराएंगे. G20 समिट के लिए जर्मनी से विशेष तौर पर ये लग्जरी कारें आयात की गई हैं. इनमें मर्सिडीज मेबैक सबसे महंगी कार है. सिर्फ मर्सिडीज ही नहीं बल्कि दुनियाभर की अन्य महंगी कारें भी G20 के लिए मुहैया कराई जा रही है. इनमें बीएमडब्ल्यू और ऑडी भी शामिल हैं.
हरमनदीप सिंह के मुताबिक, इन लग्जरी कारों को हजारों से लाखों रुपयों तक की कीमत पर दैनिक आधार पर किराए पर दिया जाता है. यह कारें अपने राइडर्स को बिजनेस क्लास अनुभव प्रदान कराते हैं. इन कारों पर वीआईपी नंबर की प्लेट लगी हुई हैं. ये नंबर प्लेट 000 सीरीज की हैं.
NSG और सेना के स्नाइपर ऊंची इमारतों में होंगे तैनात
G20 समिट से पहले अमेरिका की सीआईए, ब्रिटेन की MI-6 और चीन की MSS की टीमें दिल्ली में डेरा डालेंगी. अगले महीने G20 समिट को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. G20 समिट में आने वाले राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा के लिए सीआईए, ब्रिटेन की MI-6 और चीन की MSS जैसे देशों की एजेंसियों दिल्ली में आनी शुरू हो गई हैं. दिल्ली के जिन होटलों में G20 सदस्य देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री रुकेंगे, उन होटलों की सुरक्षा के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले सभी रास्तों की जानकारियां भी इन देशों की सुरक्षा एजेंसियों के साथ शेयर की जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक G20 समिट की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG), पैरामिलिट्री फॉर्सेज के साथ साथ सेना के अधिकारियों की कई राउंड की बैठक हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक G20 समिट को देखते हुए एनएसजी की एक दर्जन से ज्यादा टीमों को G20 वेन्यू के साथ-साथ दिल्ली के कुछ खास जगहों पर तैनात किया जा रहा है. साथ ही दिल्ली पुलिस की SWAT टीम के साथ अर्धसैनिक बलों की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) की कई टीमों को दिल्ली के उन होटलों के आसपास तैनात किया जा रहा है, जहां विदेशी मेहमान रुकेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











