
G20 की चमक फीकी न होने पाए... दिल्ली की चमक बनाए रखने के लिए सरकार ने उठाया ये कदम
AajTak
पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि जैसे जी20 के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों को चमकाया गया, नया स्वरूप दिया गया. ठीक उसी तरह अब दिल्ली की सभी सड़कों को शानदार बनाया जाएगा. साथ ही हम फव्वारों और मूर्तियों सहित लोक निर्माण विभाग की संपत्ति की देखभाल के लिए एक रखरखाव एजेंसी नियुक्त करेंगे.
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने G20 ब्यूटीफिकेशन को बरकरार रखने के लिए मेंटेनेंस एजेंसी हायर करने का ऐलान किया है. सोमवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने दक्षिणी दिल्ली के साकेत में प्रेस एन्क्लेव रोड, मंदिर मार्ग सहित की 4 मुख्य सड़कों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और उन्हें सड़कों को रिडिजाइन कर स्वच्छ, सुंदर और यूजर फ्रेंडली बनाने के निर्देश दिए हैं.
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि जैसे जी20 के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों को चमकाया गया, नया स्वरूप दिया गया. ठीक उसी तरह अब दिल्ली की सभी सड़कों को शानदार बनाया जाएगा. साथ ही हम फव्वारों और मूर्तियों सहित लोक निर्माण विभाग की संपत्ति की देखभाल के लिए एक रखरखाव एजेंसी नियुक्त करेंगे.
दिल्ली को सुंदर बनाए रखने की कोशिश
उन्होंने कहा कि इस बाबत कल विभागों के साथ रिव्यु किया गया और आज बिना एक दिन का समय गंवाए, पूरा पीडब्ल्यूडी विभाग ग्राउंड जीरो पर है और जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर चुका है. इस दिशा में आज अधिकारियों के साथ दक्षिणी दिल्ली की इन सड़कों का निरीक्षण कर ये समीक्षा की कि कैसे यहां की सड़कों को बेहतर बनाया जा सकता है, फुटपाथ को नया स्वरूप दिया जा सकता है. हॉर्टिकल्चर के साथ कैसे पूरे स्ट्रेच को खूबसूरत बनाया जा सकता है. साथ ही जरूरत के अनुसार सड़कों को रिडिजाइन भी किया जाए.
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों को बेहतर बनाने के क्रम में सभी बारीकियों का ध्यान रखा जाए और इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाए. साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जी20 को लेकर सौंदर्यीकरण का जो भी काम किया गया है, उसे बरकरार रखने के लिए नियमित रूप से रखरखाव किया जाए.
सड़कों को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









