
G-23 की चिट्ठी देखकर राहुल बोले ये तो मोदी ने लिखी है...'सीधी बात' में गुलाम नबी आजाद ने खोले कई राज
AajTak
गुलाम नबी आजाद ने बताया कि G-23 की उस चिट्ठी में क्या था. उसकी शुरुआत में चार पैरा गांधी-नेहरू परिवार पर ही थे, नेहरू, इंदिरा ने ये काम किया, राजीव गांधी और सोनिया गांधी ने ये-ये किया और राहुल जी पर भी एक लाइन है, लेकिन आज कांग्रेस आगे बढ़ नहीं रही है.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने आजतक के खास कार्यक्रम 'सीधी बात' में राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने उस समय कांग्रेस के 23 नेताओं द्वारा पार्टी आलाकमान को लिखे पत्र पर कहा कि राहुल गांधी ने वर्किंग कमेटी की बैठक में G-23 की चिट्ठी को देखकर कहा कि ये तो मोदी ने लिखी है.
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने बताया कि उस चिट्ठी में क्या था. उसकी शुरुआत में चार पैरा गांधी-नेहरू परिवार पर ही थे, नेहरू ने इतना अच्छा काम किया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से लेकर और बाद में, इंदिरा ने ये काम किया, राजीव गांधी और सोनिया गांधी ने ये-ये किया और राहुल जी पर भी एक लाइन है, लेकिन आज कांग्रेस आगे बढ़ नहीं रही है. लोकसभा में हमारे बीते टर्म से नेता विपक्ष नहीं है और इस पर कोई विचार मंथन नहीं हो रहा है. हम लोगों ने पहले व्यक्तिगत बताया है, लेकिन कुछ भी असर नहीं हुआ. अब हम सामूहिक बता रहे हैं. हम चाहते हैं कि फुल टाइम प्रेसिडेंट हो, ब्लॉक, जिला, स्टेट, नेशनल और सीडब्ल्यूसी के चुनाव हों, जहां 26-26 साल से चुनाव नहीं हुए, जहां 26 साल से चुनाव नहीं हुए तो पार्टी आगे कैसे बढ़ेगी.
राहुल गांधी ने वर्किंग कमेटी की बैठक में ये चिट्ठी तो मोदी ने लिखी है. मतलब अब मोदी, जिनमें 15-16 केंद्रीय मंत्री और छह पूर्व मुख्यमंत्री हैं, उन्हें मोदी जी सलाह दें और जिसको आप 24 घंटे कहते हैं कि एंटी कांग्रेसी है वो कांग्रेस को ठीक करने के लिए हमको सलाह दे. वो कहेगा कि ब्लॉक लेवल, राज्य लेवल पर पार्टी मजबूत करो और बीजेपी को हराओ.
इससे पहले गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मैंने कभी गुलामी नहीं की. मैंने जब काम किया बड़ी आजादी के साथ किया. इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, केसरी, नरसिम्हा राव, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह किसी का भी समय हो, जब हमें लगा हमने बोला. आजा बोलना लीडर्स को अच्छा नहीं लगता है. जो सोचता था वही किया और आजादी के साथ किया. जब मुझे लगा कि आजादी खतरे में है तो मैंने पार्टी छोड़ दी. कांग्रेस का मौजूदा आलाकमान सुनता नहीं था.
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि कांग्रेस की पहले की लीडरशिप सुनती थी. मिसाल के तौर पर हमारी लड़ाई नरसिम्हा राव के साथ रही. राजेश पायलट, शरद पवार समेत 6-7 लोग थे, हम लोगों ने वर्किंग कमेटी जाना भी बंद कर दिया. इसलिए क्योंकि वो कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कदम नहीं उठा रहे थे, लेकिन प्राइम मिनिस्टर ने कभी बुरा नहीं माना.
इस दौरान उन्होंने किस्से बताते हुए कहा कि हमको इतनी छूट थी कि हम अपने दिल की बात कर सकते हैं. राव साहब ने भी कहा गुलाम नबी वर्किंग कमेटी कमेटी या कैबिनेट की बैठक में कुछ कह ले, लेकिन बाहर पार्टी को पूरी तरह डिफेंड करता है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी भी जब अकेले निर्णय लेती थीं, तो वो भी हमारी बात सुनती थीं. राजीव गांधी और मैंने तो बहुत फैसले साथ ही लिए.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








