
G-20 Summit: ओम बिड़ला ने उठाया ऐसा मुद्दा, हैरत में पड़ गए ब्रिटेन की संसद के अध्यक्ष, जानिए फिर क्या हुआ?
ABP News
G-20 Parliamentary Speakers Summit: लिंडसे ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को भारतीयों ने संबल दिया. ब्रिटिश के हेल्थ सेक्टर में भी भारतीय चिकित्सकों की अहम भूमिका है.
G-20 Parliamentary Speakers Summit: इटली के दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और यूके के हाउस ऑफ काॅमंस के अध्यक्ष लिंडसे हाॅयल के बीच मुलाकात हुई. जी-20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के सम्मेलन के दौरान बिड़ला और हाॅयल की मुलाकात हुई. इस मुलाकात के दौरान बिड़ला ने देशों की संप्रभुता के सम्मान का मुद्दा उठाया. स्पीकर बिड़ला ने कहा कि हर देश की अपनी संप्रभुता है. जिसका अन्य देशों को सम्मान करना चाहिए. किसी देश की संसद को अन्य देशों के आंतरिक मामले उठाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए. जब तक उस देश के हित प्रभावित नहीं हो, तब तक दूसरे देशों के आंतरिक मामले उठाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए.
लोकसभा अध्यक्ष के इस मुद्दे के उठाते ही हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष लिंडसे होयल सकते में पड़ गए. उन्होंने तपाक ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में हम भारत सरकार के साथ हैं. भारत से जुड़े विषय उठाने की ब्रिटिश संसद में कोशिश हुई थी लेकिन हमने इजाजत नहीं दी. लिंडसे ने ब्रिटेन की तरक्की में भारतीयों के योगदान की भी सराहना की.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












