
Full Time Job नहीं, पर 5 तरीके से महीने के 24 लाख कमा रही लड़की!
AajTak
एक महिला ने वीडियो शेयर कर कमाई के पांच तरीकों के बारे में बताया है. महिला का दावा है कि इन पांच तरीकों के जरिए वह महीने के 24 लाख रुपए कमा लेती हैं. खास बात यह है कि वह जॉब नहीं करती हैं. वीडियो में सारा के बताए तरीकों के बारे में जानने के बाद लोग उन्हें धन्यवाद भी देते दिखते हैं.
भारत सहित दुनिया के कई देशों में बढ़ती महंगाई की वजह से लोगों को रोजाना के खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है. ऐसे में ज्यादातर लोग आय के ऐसे स्रोतों की तलाश में हैं जिससे उनका बजट ना बिगड़े. लेकिन कई बार मुश्किल ये होती है कि शुरू कहां से करें? ऐसे में एक महिला ने बताया है कि फुल-टाइम जॉब ना होने के बावजूद वह महीने के करीब 24 लाख रुपए कैसे कमा लेती हैं?
यूट्यूब पर ‘Sara Finance’ नाम से मशहूर इस महिला ने कमाई के पांच तरीके बताए हैं. सारा के यूट्यूब पर करीब 3 लाख 80 हजार सब्सक्राइबर्स हैं. सारा ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पैसिव इनकम: मैं एक महीने के करीब 24 लाख रुपए कैसे कमा लेती हूं (पांच तरीके).
डिविडेंड्स (Dividends) सारा ने अपनी इनकम का पहला स्रोत डिविडेंड्स को बताया है. उन्होंने कहा- मैं डिविडेंड्स के जरिए एक महीने में करीब 64 हजार रुपए कमा लेती हूं. कुछ खास स्टॉक्स में इंवेस्ट करने से आपको डिविडेंड्स पेमेंट मिलते हैं.
यूट्यूब (YouTube) सारा की इनकम का दूसरा स्रोत यूट्यूब है. उन्होंने कहा- मैं वीडियोज बनाने में बहुत गैप लेती हूं लेकिन इसके बावजूद मैं यूट्यूब से अच्छी कमाई कर लेती हूं. जो लोग यूट्यूब पर फाइनेंस से जुड़े वीडियोज बनाते हैं उनकी कमाई अच्छी होती है.
ड्रॉपशिपिंग (Dropshipping) सारा ड्रॉपशिपिंग बिजनेस से भी काफी पैसे कमाती हैं. उन्होंने कहा- ड्रॉपशिपिंग बिजनेस की वजह से मैं जॉब छोड़ पाई हूं. पिछले महीने ड्रॉपशिपिंग बिजनेस में मैंने करीब 40 लाख का सेल किया था. इससे मुझे करीब 14 लाख रुपए की प्रॉफिट हुई.
सारा ने बताया- ड्रॉपशिपिंग बेसिकली एक ऐसी जगह है जहां आप Shopify app के जरिए एक ऑनलाइन स्टोर क्रिएट कर सकते हैं. इस स्टोर में आप AliExpress के इस्तेमाल से प्रोडक्ट लिस्ट कर सकते हैं. लेकिन यहां पर आप प्रोडक्ट की कीमतों को बढ़ा देते हैं. इसके बाद जब कस्टमर आपसे कोई प्रोडक्ट खरीदता है तो आप सामान सीधे उनके पास भेजते हैं और प्रॉफिट अपने पास रख लेते हैं.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










