
Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका, रिलीज हुई 'एक्यूज्ड' से 'सीक्रेट स्टोरीज' तक, वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
ABP News
Friday OTT Release 27th February: फ्राइडे, 27 फरवरी को ओटीटी पर एक बार फिर नई फिल्मों और सीरीज की बाढ़ आ गई है. इनहें आप वॉचलिस्ट में शामिल कर अपने वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं.
इस शुक्रवार की ओटीटी रिलीज की लिस्ट में अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डिजिटल ड्रॉप्स की एक नई लाइनअप है. इनमें कोंकणा सेन शर्मा की साइकोलॉजिकल ड्रामा 'एक्यूज्ड' से लेकर तमिल क्राइम थ्रिलर 'थडायम' और दिल को छू लेने वाली मराठी फिल्म 'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' तक शामिल है. यानी शुक्रवार को हर जॉनर के एंटरटेनमेंट के लिए कुछ न कुछ है जरूर है तो अगर आप अपने वीकेंड को धमाकेदार बनाना चाहते हैं तो फ्राइडे को रिलीज हुई इन फिल्मों-सीरीज को वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि कौन सी फिल्म या सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है.
एक्यूज्डअनुभूति कश्यप की साइकोलॉजिकल थ्रिलर में कोंकणा सेन शर्मा हैं, जिन्होंने एक्यूज्ड में एक जानी-मानी गायनेकोलॉजिस्ट का रोल निभाया है, उनकी जिंदगी में तब बड़ा तूफान आ जाता है जब वह गंभीर सेक्सुअल मिसकंडक्ट के आरोपों में उलझ जाती हैं. इस ड्रामा में प्रतिभा रांटा भी शर्मा की पार्टनर हैं, जो शक और दबाव से जूझ रही हैं. ये शुक्रवार, 27 फरवरी से ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
सीक्रेट स्टोरीज‘सीक्रेट स्टोरीज: रोज़लिन’ एक मलयालम साइकोलॉजिकल मिस्ट्री सीरीज़ है जो रोज़लिन नाम की एक 17 साल की लड़की के बारे में है, जिसे हरी आंखों वाले एक रहस्यमयी आदमी के बुरे सपने आते हैं. जब उसके घर में वैसा ही कोई आता है, तो उसकी दुनिया सपने और असलियत के बीच धुंधली होने लगती है. इस मिस्ट्री सीरीज में जबरदस्त ट्विस्ट और हॉरर सस्पेंस का कॉकटेल मिलेगा. इसकी स्ट्रीमिंग ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर शुक्रवार, 27 फरवरी से शुरू हो गई है.













