
Friday Box Office: फ्राइडे को 'ओ रोमियो' कर रही कमाल, 'बॉर्डर 2' भी नहीं थक रही, जानें- 'मर्दानी 3' सहित बाकी फिल्मों के 1 बजे तक का कलेक्शन
ABP News
Friday Box Office Live Updates: फ्राइडे को कोई नई रिलीज तो नहीं हुई है लेकिन कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों के बीच कमाई के लिए भिडंत हो रही है. यहां आप इनके बॉक्स ऑफिस नंबर्स का अपडेट जान सकते हैं.
शुक्रवार, 27 फरवरी को सिनेमाघरों में द केरल स्टोरी 2 रिलीज होनी थी. हालांकि फिल्म पर चल रहे विवाद के चलते हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर 15 दिन का स्टे लगा दिया है. ऐसे में इस फ्राइड कोई बड़ी मूवी सिनेमाघरों में रिलीज नही हुई है. इस वजह से सिनेमाघरों में मौजूद कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों जिनमें ओ रोमियो से लेकर बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 तक शामिल हैं उन्हें बड़ा फायदा मिलने वाला है. दरअसल कोई नहीं फिल्म रिलीज न होने से इन फिल्मों केो कमाई का मौका मिल गया है. ऐसे में जानते हैं फ्राइडे को इन फिल्मों के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब कुछ
अस्सी का फ्राइडे का कलेक्शनतापसी पन्नू स्टारर अस्सी ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई है. इसने रिलीज के पहले हफ्ते में 6.95 करोड़ की कमाई की है.
ओ रोमियो के तीसरे फ्राइडे का कलेक्शन? ओ रोमियो को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं इस दौरान शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म ने ठीक ठाक कमाई की है. वहीं अब ये रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. वहीं कोई नई रिलीज न होने से इस फिल्म को फ्राइडे का पूरा फायदा मिल रहा है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
बॉर्डर 2 का छठे फ्राइडे का कलेक्शनसनी देओल की बॉर्डर 2 रिलीज के 1 महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई कर रही है. इस फिल्म ने पांचवें हफ्ते में 2.55 करोड़ का कलेक्शन किया हैं.













