
'Free' में मिलेगा Samsung का 1 लाख रुपये से ज्यादा वाला फोन, जानिए कैसे
AajTak
Samsung Galaxy S22 Ultra Free: आप फ्री में Samsung Galaxy S22 Ultra ले सकते हैं. हालांकि, इसके लिए एक शर्त भी है. शर्त पूरा करने के बाद आपको 1 लाख रुपये से ज्यादा फोन फ्री में दिया जाएगा.
Samsung Galaxy S22 Ultra अभी दुनिया के बेस्ट स्मार्टफोन में से एक है. Samsung के इस डिवाइस में फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स प्रीमियम डिजाइन के साथ दिए गए हैं. इसकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा है लेकिन, आपको Samsung Galaxy S22 Ultra फ्री में मिल सकता है.
आपको Samsung Galaxy S22 Ultra का बेस वैरिएंट फ्री में मिल सकता है. इसके बेस वैरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. Samsung Galaxy S22 Ultra को 1,09,999 रुपये में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है.
इसे फ्री में लेने के लिए आपको Samsung QN900B Neo QLED 8K Smart TV खरीदना होगा. यानी कंपनी के इस स्मार्ट टीवी के साथ Galaxy S22 Ultra गिफ्ट में दिया जा रहा है. इसको लेकर कंपनी का अभी ऑफर चल रहा है. ये लिमिटेड टाइम ऑफर है.
ये भी पढ़ें:- Samsung Big TV Days सेल शुरू, 2,000 रुपये से भी कम में घर लाएं 50-इंच वाला Smart TV
Samsung QN900B Neo QLED 8K कंपनी का प्रीमियम और बड़ी स्क्रीन वाला टेलीविजन है. इसमें 8K रेज्योलूशन QLED पैनल के साथ दिया गया है. इस वजह से इस टीवी की कीमत भी काफी ज्यादा है. इसके लिए आपको 13,49,990 रुपये खर्च करने होंगे.
अगर आप इसमें Galaxy S22 Ultra की कीमत को भी ऐड कर देते हैं तो इस टीवी की कीमत लगभग 12,40,990 रुपये हो जाती है. इसके अलावा सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड के साथ यूजर्स को इस 85-इंच के 8K स्मार्ट टीवी पर एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










