
Fog Effect: आसमान से जमीन तक कोहरे का असर! देर से चल रहीं दर्जनों ट्रेनें, दिल्ली में 25 फ्लाइट्स लेट
AajTak
Dense Fog Today: घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी (Low Visibility) कम है, जिससे रेल यातायात से लेकर फ्लाइट्स तक प्रभावित हैं. दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI Delhi Airport) पर आज, 9 जनवरी 2023 की सुबह 9 बजे तक के अपडेट के मुताबिक करीब 25 उड़ानें लेट हैं. जबकि दिल्ली आने-जाने वाली उत्तर रेलवे (Northern Railway) की 29 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से चल रही हैं.
Dense Fog in North India: पूरा उत्तर भारत ठंड और घने कोहरे की चपेट में है. दिल्ली-एनसीआर में आज, 9 जनवरी को विजिबिलिटी बेहद कम है. राष्ट्रीय राजधानी घने कोहरे की आगोश में है. कोहरे से यातायात प्रभावित हो रहा है. एक तरफ सड़कों पर जहां गाड़ियां रेंग रही हैं तो वहीं ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ी है. कई शहरों में तो विजिबिलिटी शून्य हो गई है.
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आसमान से जमीन तक कोहरे का असर दिखाई दे रहा है. कोहरे की चादर की वजह से सड़कों पर गाड़ी चलाना भी मुश्किल हो रहा है. दिन चढ़ने के साथ भी उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे (Fog) का सितम कम होता नहीं दिख रहा है. जिसकी वजह से कई रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटे देर से चल रही हैं. दिल्ली और पंजाब से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार तक में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल रहा है.
#WATCH | Thick layer of fog covers the national capital this morning lowering visibility. Visuals from South Moti Bagh, Delhi pic.twitter.com/6cTn2QSP0T
राष्ट्रीय राजधानी में विजिबिलिटी (Low Visibility) कम होने के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI Delhi Airport) पर आज, 9 जनवरी 2023 की सुबह 9 बजे तक के अपडेट के मुताबिक करीब 25 उड़ानें लेट हैं. जबकि दिल्ली आने-जाने वाली उत्तर रेलवे (Northern Railway) की 29 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं. बता दें कि आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली के सफदरजंग और पालम में 25 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है.
कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे में गुम दिल्ली-एनसीआर, जीरो विजिबिलिटी में गाड़ियों के इंडिकेटर भी बेदम!
Delhi | Flights delayed due to severe fog & cold in the national capital. Visuals from Delhi Airport. Visibility is very low at the airport and the weather here is very cold, say passengers at Delhi airport pic.twitter.com/9gYQVVqZK0

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






