
Floods in Rajasthan: रेगिस्तान में सैलाब, राशन-पानी की भी किल्लत, देखें राजस्थान के ताजा हालात
AajTak
रेगिस्तान में जल सैलाब उमड़ा हुआ है. राजस्थान पानी-पानी हो गया है. आसमान से आफत इस कदर बरस रही है कि शहर-शहर डूबे हुए हैं. क्या जोधपुर, क्या धौलपुर और क्या अजमेर, हर तरफ पानी का प्रकोप है. धौलपुर में कुछ घंटों की बारिश नें सड़कें दरिया बन गईं. गली-चौराहे सभी डूब गए. गाड़ियां डूब-डूब कर चलने लगीं. उटंगन नदी में आए उफान में एक युवक की डूबने से मौत हो गई. दोस्तों के साथ नदी में नहाना उसे भारी पड़ गया. हालात बिगड़े तो सेना ने मोर्चा संभाला. लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है. देखें राजस्थान में पानी का कहर.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











