
Flipkart Sale में बंपर डिस्काउंट, आधी से भी कम कीमत पर मिलेंगे Samsung फोन, जानिए ऑफर्स
AajTak
Flipkart Sale: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग में हैं, तो Flipkart Sale में आपको गजब के डिस्काउंट ऑफर मिल सकते हैं. सैमसंग स्मार्टफोन को आप आधी से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं. कंपनी के विभिन्न स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. आइए जानते हैं सैसमंग फोन्स पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Flipkart Big Billion Days Sale में विभिन्न ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा. सैमसंग के स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट का खुलासा हो गया है. यहां से 57 परसेंट तक के डिस्काउंट पर आप Samsung फोन्स को खरीद सकते हैं. 23 सितंबर से शुरू हो रही सेल 30 सितंबर तक चलेगी.
इस सेल में आप आधी से कम कीमत पर सैमसंग फोन्स को खरीद सकते हैं. 8 दिनों तक चलने वाली इस सेल में आपको विभिन्न स्मार्टफोन पर ऑफर मिलेगा.
सैमसंग स्मार्टफोन्स के किन वेरिएंट्स पर डिस्काउंट मिलेगा, ये अभी साफ नहीं है. आइए जानते हैं Flipakrt Sale में सैमसंग स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स.
कंज्यूमर्स Galaxy S21 FE 5G, Galaxy S22+, Galaxy F13 और Galaxy F23 5G पर डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं. कंपनी की मानें तो इन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट का फायदा सिर्फ सेल में मिलेगा. गैलेक्स S22+ और Galaxy F23 का ऑफर लाइव हो गया है. वहीं Galaxy S21 FE 5G की ऑफर डिटेल्स 19 सितंबर को लाइव होंगी.
Galaxy F13 का खुलासा 22 सितंबर को होगा. सैमसंग की मानें तो कंज्यूमर्स को 57 परसेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा. यह डिस्काउंट Galaxy S21 FE 5G पर होगा, जिसका नेट प्राइस बैंक डिस्काउंट के बाद 31,999 रुपये हो जाएगा.
स्मार्टफोन पर 24 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है. इसके अलावा 5000 रुपये का एडिशन डिस्काउंट चुनिंदा मॉडल्स के एक्सचेंज पर मिलेगा. फिलहाल स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











