
Flipkart पर रियलमी के एक नए 5G फोन का आया टीजर, हो सकता है Realme 8
AajTak
Realme भारत में जल्द एक नया 5G फोन लॉन्च करेगा. इसका ऑफिशियल टीजर फ्लिपकार्ट पर जारी किया गया है. हालांकि, रिलीज डेट को मेंशन नहीं किया गया है. ये Realme 8 5G हो सकता है हालांकि, इसका नाम भी नहीं लिखा गया है.
Realme भारत में जल्द एक नया 5G फोन लॉन्च करेगा. इसका ऑफिशियल टीजर फ्लिपकार्ट पर जारी किया गया है. हालांकि, रिलीज डेट को मेंशन नहीं किया गया है. ये Realme 8 5G हो सकता है हालांकि, इसका नाम भी नहीं लिखा गया है. यहां केवल रियलमी के एक नए 5G फोन आने के बारे में जानकारी दी गई है. लेकिन, पूरी उम्मीद है कि ये पिछले महीने लॉन्च हुए Realme 8 का वेरिएंट होगा. कंपनी पिछले कुछ समय से Realme 8 सीरीज के 5G वेरिएंट्स को टीज कर रही है और रियलमी थाईलैंड फेसबुक पेज के एक रिसेंट पोस्ट में ये भी बताया गया है कि इस फोन को 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर एक Realme के अपकमिंग 5G स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड पेज बनाया गया है. फिलहाल यहां रिलीज डेट और अपकमिंग फोन का नाम नहीं बताया गया है. लेकिन ये Realme 8 ही होगा इसकी संभावना इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि, इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक इंटरव्यू में कंपनी के CEO ने Realme 8 5G वेरिएंट्स को कंफर्म किया है और अपने ट्विटर 'W8 is over' लिखकर इसका लिंक भी जारी किया है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










