
Flipkart पर आ रही बिग बचत धमाल सेल, 70 परसेंट तक डिस्काउंट पर मिलेंगे TV और फ्रिज, जानिए ऑफर्स
AajTak
Flipkart Big Bachat Dhamaal Sale: नया स्मार्टफोन या टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट सेल शुरू होने वाली है. इस सेल में आप अफोर्डेबल प्राइस पर टीवी, फ्रिज के साथ स्मार्टफोन भी खरीद सकेंगे. आइए जानते हैं इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स की पूरी डिटेल.
Flipkart पर बिग बचत धमाल सेल शुरू हो रही है. इस सेल में आपको कई आइटम्स पर आकर्षक ऑफर मिलेंगे. स्मार्टफोन से लेकर दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और फैशन प्रोडक्ट्स को आप Flipkart Sale से अफोर्डेबल प्राइस पर खरीद सकेंगे.
20 मई से शुरू हो रही फ्लिपकार्ट सेल 22 मई तक चलेगी, जिसमें आप कई तरह के ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे. आइए जानते हैं इस सेल में क्या कुछ मिलेगा.
फ्लिपकार्ट सेल में आपको रोजाना रात 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे धमाल डील्स मिलेंगी. वहीं हर दिन दोपहर 12 बजे से शाम 10 बजे तक आपको लोएस्ट प्राइस एवरीडे ऑफर लूट बाजार में मिलेंगे. जबकि सुबह 8 बजे, शाम 4 बजे और रात 12 बजे आपको कॉम्बो डील्स मिलेंगी. इस सेल में आपको कई ऑफर्स मोबाइल पर मिलेंगे. हालांकि, फ्लिपकार्ट ने अभी ऑफर्स को रिवील नहीं किया है.
अगर आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम और एक्सेसरीज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सेल में कई आकर्षक ऑफर मिल सकते हैं. इस सेल में 99 रुपये से कम में मोबाइल केबल और दूसरे आइटम्स मिलेंगे. वहीं स्मार्टफोन कवर के लिए आपको 199 रुपये, लैपटॉप एक्सेसरीज 99 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेंगे.
सेल में टीवी और दूसरे अप्लायंस पर भी आपको आकर्षक लाभ मिलेगा. इस सेल से आप 70 परसेंट तक डिस्काउंट पर ब्लॉकबस्टर टीवी डील्स का फायदा उठा सकते हैं. फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल में 55 परसेंट तक के डिस्काउंट पर रेफ्रिजरेटर मिलेंगे.
फ्लिपकार्ट ओरिजनल प्रोडक्ट्स को भी आप किफायती कीमत पर इस सेल से खरीद सकते हैं. हालांकि, ज्यादतर डील्स अभी लाइव नहीं हुई हैं. खासकर स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स को कंपनी ने रिवील नहीं किया है. इसके अलावा आप फर्नीचर और दूसरे प्रोडक्ट्स को भी सस्ते में खरीद सकते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










