
Film Wrap: जब काम के लिए दर-दर भटके थे बॉबी, मशहूर सिंगर ने की आत्महत्या की कोशिश
AajTak
बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन और साउथ इंडस्ट्री तक में बुधवार, 5 मार्च के दिन काफी कुछ हुआ. सिंगर कल्पना राघवेंद्र को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई. दूसरी तरफ बॉबी देओल ने अपने करियर के बुरे फेज पर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे काम न मिलने पर उन्हें दर-दर भटकना पड़ा था. फिल्म रैप में जानिए बड़ी खबरें.
बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन और साउथ इंडस्ट्री तक में बुधवार, 5 मार्च के दिन काफी कुछ हुआ. सिंगर कल्पना राघवेंद्र को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई. बताया गया कि उन्होंने नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी. दूसरी तरफ बॉबी देओल ने अपने करियर के बुरे फेज पर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे काम न मिलने पर उन्हें दर-दर भटकना पड़ा था. फिल्म रैप में जानिए आज के दिन की बड़ी खबरें.
अमीषा पटेल का कन्यादान करेंगे संजय दत्त, एक्ट्रेस के छोटे कपड़े पहनने पर है ऐतराज
अमीषा पटेल और संजय दत्त की दोस्ती सालों पुरानी है. अब एक इंटरव्यू में अमीषा ने बताया कि संजय काफी प्रोटेक्टिव और पोजेसिव नेचर के हैं. अमीषा पटेल ने ये भी बताया कि उन्हें संजय दत्त के घर में वेस्टर्न कपड़े पहनने की इजाजत नहीं है. ऐसे में वो जब भी एक्टर के घर जाती हैं तो सलवार कमीज पहनती हैं.
Kissing सीन देने में घबराया अमरीश पुरी का पोता, डायरेक्टर ने समझाया- ऐसी चीजें...
अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी हाल ही में एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी' में नजर आए. फिल्म में उनके साथ फेमस डायरेक्टर शेखर कपूर की बेटी कावेरी कपूर भी लीड रोल में दिखी थीं. कावेरी कपूर की ये पहली फिल्म थी. फिल्म में कावेरी और वर्धन पुरी का किसिंग सीन भी था. अब एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के लिए किसिंग सीन शूट करना उनके लिए कितना ज्यादा अनकंफर्टेबल हो गया था.
'काम दे दो, मैं बॉबी देओल', बेरोजगारी में जब दर-दर भटके, खटखटाए दरवाजे, बोले-शर्म...

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











