
February Grah Gochar 2026: फरवरी में बनेगा खतरनाक ग्रहण और अंगारक योग, 5 राशियां रहें अलर्ट
AajTak
February Grah Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहण योग और अंगारक योग को बहुत असरदार लेकिन ज्यादातर अशुभ योग माना जाता है. ये योग ग्रहों के आपस में मिलने से बनते हैं. जब ये योग बनते हैं, तो इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन, मन की स्थिति, सेहत, नौकरी-कारोबार और पारिवारिक रिश्तों पर साफ दिखाई देने लगता है.
February Grah Gochar 2026 : फरवरी के महीने में ग्रहों की स्थिति कुछ अशुभ योगों का निर्माण करने जा रही है. इस दौरान सूर्य, मंगल और राहु की युति से एक साथ अंगारक योग और ग्रहण योग बनेंगे. दरअसल, फरवरी के पहले हफ्ते में मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से राहु मौजूद रहेंगे. मंगल और राहु के एक साथ आने से अंगारक योग बनेगा. वहीं 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, वो राहु के साथ युति बनाकर ग्रहण योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों योगों को अशुभ प्रभाव देने वाला माना गया है. ऐसे में फरवरी का समय मेष, सिंह और वृश्चिक सहित कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस दौरान दुर्घटना, तनाव और मानसिक परेशानी की आशंका बढ़ सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
मेष राशि: खर्च और रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव
मेष राशि के जातकों पर इस समय साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना हुआ है. इसके साथ ही अंगारक योग और ग्रहण योग आपकी कुंडली के लाभ भाव में बनेंगे. इस कारण अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है और आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है. सामाजिक स्तर पर आपकी छवि प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए बोलचाल और व्यवहार में संयम रखें. दोस्तों के साथ मतभेद हो सकते हैं . किसी मनोकामना के अधूरी रहने की संभावना भी बन सकती है.
सिंह राशि: वैवाहिक और करियर जीवन में उतार-चढ़ाव
सिंह राशि में इस समय केतु का गोचर चल रहा है. ऊपर से सूर्य, मंगल व राहु की दृष्टि भी इस राशि पर पड़ने वाली है. ऐसे में अंगारक और ग्रहण योग का प्रभाव करियर पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है. नौकरी या व्यवसाय में अस्थिरता महसूस हो सकती है. जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं, उन्हें अपने पार्टनर के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है . पति-पत्नी के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं.
वृश्चिक राशि: धन और स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










