
FD पर ये प्राइवेट बैंक दे रहा है 8.25 फीसदी का ब्याज, इतने दिनों के लिए करना होगा निवेश
AajTak
प्राइवेट सेक्टर के बैंक इंडसइंड बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को आकर्षक बनाने के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया है. हाल ही में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में इजाफा किया है. इसके बाद से देश के बैंक FD पर ब्याज दर बढ़ा रहे हैं.
रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट (Repo Rate) बढ़ाने के बाद से देश के प्राइवेट और सरकारी बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits) की ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं. देश के प्राइवेट बैंकों में से एक इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. बैंक फिलहाल आम जनता को 3.5 फीसदी से 7 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 4.00 फीसदी से 7.50 फीसदी तक का ब्याज फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलेगा. बैंक ये ब्याज दर 7 दिनों से लेकर 61 महीने तक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ऑफर कर रहा है.
दो साल की FD पर 8.25% का रिटर्न
इंडसइंड बैंक दो साल से तीन साल और तीन महीने तक की FD पर आम लोगों को 7.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 8.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दरें 16 फरवरी 2022 से प्रभावी हो चुकी हैं. इंडसइंड बैंक के अनुसार, सात दिनों से 30 दिनों मे मैच्योर होने वाली FD पर 3.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. अगले 31 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 4.00 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
तीन साल से कम की FD पर ब्याज दर
बैंक एक साल से लेकर एक साल छह महीने की FD पर सात फीसदी और एक साल छह महीने से अधिक से लेकर दो साल से कम की FD पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. बैंक अब दो साल से लेकर तीन साल से कम की अवधि की FD पर अधिकतम 7.50 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.
तीन साल से अधिक लेकिन 61 महीने से कम में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर 7.25 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है. 61 महीने और उससे अधिक समय में मैच्योर होने वाली FD पर सात फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












