
FB ने Covid-19 वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया प्रोफाइल फ्रेम और स्टिकर
AajTak
Facebook ने Covid-19 वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर से यूजर्स अपने प्रोफाइल फोटो में Covid-19 वैक्सीन फ्रेम लगा सकते हैं. इसके लिए Instagram पर नए स्टिकर्स भी लॉन्च किए गए हैं.
Facebook ने Covid-19 वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर से यूजर्स अपने प्रोफाइल फोटो में Covid-19 वैक्सीन फ्रेम लगा सकते हैं. इसके लिए Instagram पर नए स्टिकर्स भी लॉन्च किए गए हैं. फेसबुक ने इसके लिए US Department of Health and Human Services (HHS) और Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के साथ पार्टनरशिप की है. इनके साथ पार्टनरशिप के बाद ही फेसबुक ने नए प्रोफाइल फ्रेम को लॉन्च किया. फेसबुक ने कहा है कि इस नए प्रोफाइल फ्रेम से लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. नए प्रोफाइल फ्रेम में I got my Covid-19 vaccine और Let’s get vaccinated मैसेज लिखा है. फेसबुक Covid-19 वैक्सीन फ्रेम लगाने वाले लोगों की प्रोफाइल न्यूज फीड में भी दिखाएगा. कहा जा रहा है कि यूके के एक चौथाई लोग इस फ्रेम का यूज कर रहे हैं.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












