
FASTag Annual Pass: फास्टैग अकाउंट में कैसे एक्टिव होगा ₹3000 वाला एनुअल पास? जानिए प्रॉसेस, वैलिडिटी और सबकुछ
AajTak
FASTag पर एक्टिव सालाना पास NH और NE टोल प्लाजा पर एक साल या 200 ट्रिप (जो भी पहले हो) के लिए कार, जीप, वैन को हर ट्रैवेल यूजर्स शुल्क के बिना मुफ्त यात्रा की अनुमति देता है. सालाना पास 15 अगस्त 2025 से उपलब्ध होगा.
नेशनल हाईवे पर चलने वालों के राह को आसान बनाने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे की ओर से FASTag एनुअल पास पेश किया है. यह पास सिर्फ 3000 रुपये में 200 ट्रिप प्रोवाइड कराएगी यानी हर ट्रिप पर सिर्फ 15 रुपये खर्च होंगे. यह सिस्टम पैसेंजर व्हीकल के लिए लागू होगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि नई योजना 15 अगस्त 2025 से लागू होगी.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए नितिन गडकरी ने बताया कि एक्टिवेशन लिंक जल्द ही राज्यमार्ग ऐप, NHAI और MoRTH की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. NHAI का मतलब नेशनल राजमार्ग अथोरिटी से है और MoRTH का अर्थ सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय से है. इसका उद्देश्य सालाना पास देकर लोगों की इनकम की बचत करना है. यह उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं, जो अक्सर नेशनल हाईवे पर ट्रैवेल करते हैं. इस पास से पैसे बचाने के साथ ही टाइम की भी बचत होगी.
क्या है FASTag का एनुअल प्लान? FASTag पर एक्टिव सालाना पास NH और NE टोल प्लाजा पर एक साल या 200 ट्रिप (जो भी पहले हो) के लिए कार, जीप, वैन को हर ट्रैवेल यूजर्स शुल्क के बिना मुफ्त यात्रा की अनुमति देता है. सालाना पास 15 अगस्त 2025 से उपलब्ध होगा.
कैसे मौजूदा अकाउंट में एक्टिव होगा FASTag पास? सालाना पास खरीदने के बाद आपके मौजूदा FASTag पर यह पास एक्टिव किया जा सकता है, बशर्ते फास्टैग पात्रता मानदंडों को पूरा किया जा रहा हो. यानी फास्टैग आपके वाहन के विंडशील्ड पर ठीक से चिपका हुआ हो और वैलिड रजिस्टर्ड संख्या से जुड़ा हो, जो कि ब्लैक लिस्टेड नंबर न हो.
कैसे खरीद सकते हैं? सालाना फास्टैग एनुअल पास को आप यात्रा मोबाइल ऐप और NHAI वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं, जो 15 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा. इसे खरीदने के बाद आप सालभर या टोल के 200 ट्रिप तक फ्री में यात्रा कर सकते हैं.
कैसे एक्टिव होगा सालाना पास? वाहन और उससे जुड़े फास्टैग की पात्रता पूरी होने के बाद सालाना पास एक्टिव हो जाएगा. वेरिफिकेशन के बाद यूजर्स को राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप या NHAI वेबसाइट के माध्यम से बेसिक ईयर 2025-26 के लिए 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा. पेमेंट होने के बाद रजिस्टर्ड फास्टैग पर सालाना पास एक्टिव हो जाएगा.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











