
Farooq Abdullah: 'हर घर तिरंगा' के सवाल पर पत्रकार से बोले फारूक अब्दुल्ला- वो अपने घर में रखना, Video
AajTak
Farooq Abdullah Har Ghar Tiranga: नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख के जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर के बाजार में एक दुकान पर पहुंचे थे. जब पत्रकार ने उसने केंद्र के 'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- वो अपने घर में रखना.
Farooq Abdullah On Har Ghar Tiranga: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (national conference) के चीफ फारूक अब्दुल्ला के एक बयान की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. बुधवार को उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक पत्रकार उनसे केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में सवाल पूछता है.
पत्रकार के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला कश्मीरी में जवाब देते हैं, 'वो अपने घर में रखना'. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण विभाग ने एक ऑर्डर जारी कर 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने की अपील की है.
नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख के जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर के बाजार में एक दुकान पर पहुंचे थे. यहां से निकलते वक्त उन्हें पत्रकारों ने घेर लिया. पहले उनसे यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बारे में सवाल पूछे गए. इसके जवाब में फारूक ने कहा कि यशवंत सिन्हा 9 जुलाई को कश्मीर आ रहे हैं. उनके आने के बाद प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी.
महबूबा मुफ्ती भी दे चुकी हैं तिरंगे पर बयान
कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35 ए में बदलाव से पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी तिरंगे को लेकर एक बार आपत्तिजनक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि इतनी मुसीबतों के बाद भी हमारे यहां लोग भारत का झंडा हाथ में पकड़ते हैं, लेकिन अगर कश्मीर से आर्टिकल 35 ए हटाया जाता है तो यहां तिरंगे को कोई कंधा देने वाला नहीं बचेगा.
क्या है केंद्र का 'हर घर तिरंगा' अभियान?

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








