
Farmers' Protest: भारत बंद को विपक्षी दलों का समर्थन, बिहार में RJD ने किसानों के साथ किया प्रदर्शन
AajTak
10 महीने बीत गए लेकिन सरकार और किसान संगठनों के बीच की खाई जहां की तहां खड़ी है. देश के तमाम शहर किसानों के बंद की चपेट में दिखे. केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान संगठनों ने भारत बंद का एलान किया. देश के कई हिस्सों में किसानों का प्रदर्शन जारी है. सुबह 6 बजे से किसान सड़कों पर उतरे हैं. केंद्र के तीनों कृषि कानून के खिलाफ आयोजित भारत बंद को कई राजनीतिक दलों का भी समर्थन हासिल है. इसका व्यापक असर पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों में दिखा है जहां सुबह से प्रदर्शनकारी किसानों ने नेशनल हाईवे और अन्य रास्तों को बंद कर दिया है. बिहार में भी विपक्षी दलों का समर्थन देखा गया. RJD ने किसानों के साथ प्रदर्शन किया, वहीं लेफ्टिस्ट पार्टी भी समर्थन करती दिखी. देखें ये वीडियो.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









