
Farmers Protest: अंबाला की घटना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?
ABP News
Farmers Protest: किसानों ने आरोप लगाया है कि अंबाला में बीजेपी नेता के काफिले की कार से टक्कर लगकर प्रदर्शन में शामिल एक किसान घायल हो गया.
Farmers Protest: हरियाणा में अंबाला के पास नारायणगढ़ में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया गया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता के काफिले में शामिल कार की टक्कर लगने से एक शख्स जख्मी हो गया.
इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक खबर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ''बीजेपी नेताओं और उनके बेटों को लगने लगा है कि कृषि आंदोलन से निबटने के लिए किसानों को गाड़ियों से कुचल देना चाहिए.'' राहुल गांधी का इशारा लखीमपुर खीरी की घटना की तरफ भी था. जिसमें किसानों का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गाड़ी ने लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों को रौंद दिया. इसी मामले में पुलिस ने आशीष को आरोपी बनाया है. हालांकि अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












