
F16 क्रैश होने पर भड़के जेलेंस्की, यूक्रेन के एयरफोर्स चीफ को किया बर्खास्त
AajTak
वायुसेना प्रमुख पर एक्शन लेते हुए जेलेंस्की ने कहा,'मैंने यूक्रेन के वायु सेना कमांडर को बदलने का फैसला किया है. सभी सैन्य पायलटों, इंजीनियरों, मोबाइल फायर ग्रुप योद्धाओं और एयर डिफेंस कर्मियों का बहुत आभार. उन भी का शुक्रिया, जो वास्तव में यूक्रेन के लिए लड़ रहे हैं.'
रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान हाल ही में यूक्रेन का एक F16 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस घटना के बाद भड़के जेलेंस्की ने यूक्रेन की एयरफोर्स के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मायकोला ओलेशुक को बर्खास्त कर दिया.
वायुसेना प्रमुख पर एक्शन लेते हुए जेलेंस्की ने कहा,'मैंने यूक्रेन के वायु सेना कमांडर को बदलने का फैसला किया है. सभी सैन्य पायलटों, इंजीनियरों, मोबाइल फायर ग्रुप योद्धाओं और एयर डिफेंस कर्मियों का बहुत आभार. उन भी का शुक्रिया, जो वास्तव में यूक्रेन के लिए लड़ रहे हैं.'
कैसे क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट?
बता दें कि रूस के साथ गोलाबारी के दौरान ही F16 क्रैश हुआ है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि एयरक्राफ्ट किन परिस्थितियों में नीचे गिर गया. अमेरिकी मीडिया NYT के मुताबिक शुरुआती जांच में ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पैट्रियट मिसाइल बैटरी की मदद से गोलीबारी के दौरान एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. हालांकि, इस मामले में पायलट की गलती से भी इनकार नहीं किया जा रहा है.
पायलट की गलती नहीं: यूक्रेन
क्रैश की वजह को लेकर यूक्रेन और पश्चिमी देशों की थ्योरी में अंतर दिखाई दे रहा है. एक तरफ पश्चिमी देशों का मानना है कि एयरक्राफ्ट रूसी मिलिट्री का निशाना नहीं बना है. जबकि यूक्रेन का कहना है कि इसमें पायलट की कोई गलती नहीं है और रूस ने ही F-16 को निशाना बनाया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











