
Exit Poll: ममता और बसपा का एकला चलो, BRS का सफाया... 5 सियासी फैक्टर जो मोदी की हैट्रिक की सीढ़ी बने
AajTak
एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार के अनुमान जताए गए हैं. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 361 से 401 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. पांच पॉइंट में समझिए वो सियासी फैक्टर जो एग्जिट पोल में पीएम मोदी की हैट्रिक की सीढ़ी बनते दिख रहे हैं.
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आ चुके हैं. एग्जिट पोल नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 2019 से भी बड़ी जीत के साथ सत्ता में वापसी करने के अनुमान जताए गए हैं. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 361 से 401 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. एग्जिट पोल अनुमान अगर असल नतीजों में बदले तो विपक्षी इंडिया ब्लॉक को 131 से 166 और अन्य को 8 से 20 सीटें मिल सकती हैं.
एग्जिट पोल के अनुमानों में यूपी जैसे बड़े राज्य में बीजेपी और एनडीए 2019 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है तो वहीं पश्चिम बंगाल में चौंकाती नजर आ रही है. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में दक्षिण भारत के तेलंगाना में भी बीजेपी का वोट शेयर और सीटों की संख्या बढ़ने के अनुमान जताए गए हैं. पश्चिम बंगाल से यूपी और तेलंगाना तक, वो कौन से सियासी फैक्टर रहे जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले गठबंधन की हैट्रिक के लिए सीढ़ी बन गए?
1- ब्रांड मोदी की बढ़ी वैल्यू
एग्जिट पोल नतीजों में बीजेपी और एनडीए के प्रचंड जीत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के अनुमान हैं. मोदी की हैट्रिक (अगर एग्जिट पोल के अनुमान वास्तविक चुनाव नतीजों में तब्दील होते हैं तो) के पीछे ब्रांड मोदी को बड़ा फैक्टर बताया जा रहा है. पिछले चुनावों की बात करें तो 2014 में एनडीए को 331 और 2019 में 351 सीटों पर जीत मिली थी.
इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को कम से कम 361 सीटें मिलने का अनुमान है. ये आंकड़ा भी पिछले दो चुनावों के मुकाबले कहीं अधिक है. 10 साल सरकार चलाने के बाद इस तरह का जनादेश इस बात का संकेत माना जा रहा है कि ब्रांड मोदी की ब्रांड वैल्यू चुनाव दर चुनाव बढ़ी ही है. राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने जैसे फैसलों के जरिए पीएम मोदी वादे पूरे करने वाले नेता की इमेज गढ़ने में सफल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: West Bengal Exit Poll Result 2024: बंगाल में TMC के साथ 'खेला'... BJP को 26 से 31 सीटें, ममता बनर्जी की पार्टी का वोट शेयर 3 फीसदी घटा

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







