
Exit Poll : पंजाब और दिल्ली में AAP की दुर्गति के लिए क्या ये 5 कारण जिम्मेदार हैं?
AajTak
आज तक एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल की माने तो दिल्ली और पंजाब से आम आदमी पार्टी के सूपड़ा साफ होने के संकेत मिल रहे हैं. दिल्ली विधानसभा चुनावों, दिल्ली नगर निगम और पंजाब विधानसभा चुनावों में बंपर वोट पाने वाली पार्टी के साथ ऐसा होता क्यों दिख रहा है.
दिल्ली में AAP-कांग्रेस की जोड़ी को बड़ा झटका लग सकता है. यही नहीं पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की हालत खराब दिख रही है. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में बीजेपी को 6 से सात सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी को जीरो से 2 सीटें मिलती दिख रही हैं. सवाल यह उठता है कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐसी हालत क्यों हुई? आखिर ऐसा कैसे हो गया कि जिस पार्टी ने दिल्ली के विधानसभा चुनावों और नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत हासिल की थी उसका सूपड़ा साफ होते दिख रहा है.
1-अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली जेल जाने की सहानुभूति
दिल्ली में शराब घोटाले के आरोप में अरविंद केजरीवाल को ऐन चुनाव के मौके पर ईडी ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था.पार्टी के पास मौका था कि वो उसे भुना सके. पर एक्सिस माई इंडिया और आज तक का सर्वे बता रहा है कि वो अपने हाथ आए इस अलादीन के चिराग को जला नहीं सके. इतिहास का ऐसा पहला वाकया है जब जेल गया नेता अपनी पार्टी को जीत नहीं दिला सका. जयप्रकाश नारायण, इंदिरा गांधी ही नहीं तमाम छोटे नेता जो अपराधी होते हुए भी जेल गए और जनता की हमदर्दी भी जीत लिए. राजनीतिक विश्वेषक सौरभ दुबे कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल के ऊपर तो कोई गंभीर आरोप भी नहीं थे. पर अपनी छवि वे इस तरह से खराब कर चुके थे जनता को उनकी सही बात भी गलत लग रही थी.अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम जनता का सड़कों पर न उतरना, उनके जेल से छूटने पर भी भीड़ एकत्रित न होना आदि दिखा रहा था कि दिल्ली की जनता को उनके जेल जाने का कोई दुख नहीं है.यही हाल पंजाब में भी रहा . पंजाब से राज्यसभा में पहुंचे सांसदों ने जिस तरह उनसे दूरी बनाई वो दिखा रहा था कि उन पर जनता का नैतिक दबाव भी नहीं काम कर रहा है.
2-दिल्ली में जबरदस्ती का गठबंधन था
दिल्ली में शराब घोटाले को मुद्दा बनाने में बीजेपी से आगे कांग्रेस रही. पर चुनावों के मौकों पर उन्हीं नेताओं को आप नेताओं को क्लीन चिट देना पड़ रहा था. जनता इतनी बेवकूफ नहीं है कि वो इतना भी नहीं समझती. यही नहीं दिल्ली के कांग्रेसी नेताओं से लेकर कांग्रेस के सुप्रीम लीडरों तक आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अपमान करते रहे इसके बावजूद दोनों ही पार्टियों के बीच गठबंधन हुआ. जाहिर है कि जनता विशेषकर कांग्रेस के वोटर्स को यह कभी नहीं पचता और हुआ भी ऐसा. यही कारण था दोनों पार्टियों की एक साथ होने वाली रैलियां नहीं के बराबर हुईं. दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं की जितनी संयुक्त रैलियां और सभाए्ं होनी चाहिए थीं वो भीं नहीं हुईं.अंत में दोनों ही पार्टियों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है.
3-दिल्ली में गठबंधन के चलते बड़े लीडरों ने पंजाब में कांग्रेस के खिलाफ मुंह नहीं खोला

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









