
Exclusive Interview: 'कभी सोचा नहीं था 17 महीने शराब घोटाले में जेल में रहना पड़ेगा...', बोले मनीष सिसोदिया
AajTak
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले में 17 महीने बाद जेल से बाहर आने के बाद पहला इंटरव्यू दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है.
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले में 17 महीने बाद जेल से बाहर आने पर पहला इंटरव्यू दिया है. उन्होंने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि शराब घोटाले में जेल जाना पडे़गा.
सिसोदिया ने आजतक के साथ बातचीत में कहा कि विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है. हमें तोड़ने की कोशिश की गई. सरकार में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे फिलहाल सरकार में शामिल होने की जल्दी नहीं है.
जेल में खुद से दोस्ती हो गई
मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैंने 17 महीने जेल में बिताए हैं. इस दौरान जेल में मेरी खुद से दोस्ती हो गई थी. शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की फजीहत होने के सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि मुझे लगता है कि इस मामले में पार्टी की फजीहत होने के बजाए उसकी इज्जत बढ़ी है. लोग सोच रहे हैं कि ये पार्टी इतने दबाव के बावजूद डटकर खड़ी है.
ये केस मैंने नहीं बल्कि मेरी पार्टी ने लड़ा है
सिसोदिया ने कहा कि शराब घोटाले से जुड़ा यह केस मैने नहीं बल्कि मेरी पार्टी ने लड़ा है. मेरी इतनी औकात ही नहीं थी कि मैं केस लड़ पाऊं. इस दौरान मेरी पत्नी हर वक्त मेरे साथ खड़ी रही.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










