
Exclusive Honey Singh: राजनीति में एंट्री? गानों की कंट्रोवर्सी, यो यो हनी सिंह के साथ खास मुलाकात
AajTak
रैपर हनी सिंह का स्टेज आज तक मिलेनियर इंडिया टूर सक्सेसफुल जा रहा है. इस टूर के साथ उनका धमाकेदार कमबैक हो चुका है. हनी सिंह ने अपनी इस सक्सेस के बारे में बात की. उन्होंने सबसे बड़ा राज खोला कि कौन हैं कपिल त्यागी, जिन्हें वो अपने मां-बाप के बाद सबसे ज्यादा मानते हैं. उनका गाना मेनियक भोजपुरी लिरिक्स की वजह से तारीफें पा रहा है , उसकी सिंगर को रैपर ने स्टार बना दिया है. सड़कों पर गाने वाली वो सिंगर कैसे उनसे मिली? ये सारे राज हनी सिंह ने खोले. साथ ही ये भी बता गए कि राजनीति में उनकी दिलचस्पी है या नहीं. जरूर सुनिए रैप गानों की दुनिया के बादशाह हनी सिंह से खास मुलाकात.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











