
Exclusive: AAP में नंबर-2 कौन, क्या फिर बनेंगे दिल्ली के डिप्टी सीएम... मनीष सिसोदिया ने दिया हर सवाल का जवाब
AajTak
मनीष सिसोदिया ने व्यक्ति केंद्रित राजनीति के सवाल पर कहा, 'किसी भी पार्टी में एक समय पर एक ही नेता होता है. आज से 10 साल बाद, 50 साल बाद कोई और नेता होगा और पूरी पार्टी में वही होगा. नेता एक ही होता है और सारी टीम उसके पीछे चलती है.'
चुनाव आयोग ने आज दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया. दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आजतक से खास बातचीत की और कई सवालों के जवाब दिए. मनीष सिसोदिया इस बार जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं.
मनीष सिसोदिया ने व्यक्ति केंद्रित राजनीति के सवाल पर कहा, 'किसी भी पार्टी में एक समय पर एक ही नेता होता है. आज से 10 साल बाद, 50 साल बाद कोई और नेता होगा और पूरी पार्टी में वही होगा. नेता एक ही होता है और सारी टीम उसके पीछे चलती है.'
'पंजाब की जनता से किया हर वादा पूरा करेंगे' पंजाब में AAP सरकार द्वारा किए गए वादों के सवाल पर मनीष सिसोदिया ने कहा, 'हां, हमने बहुत सारे वादे किए हैं जिनमें से कुछ काम हुए हैं, कुछ काम अधूरे रह गए हैं. हमने 15 लाख जैसा वादा नहीं किया. केजरीवाल ने एक भी बात के लिए नहीं कहा कि वह जुमला था. उन्होंने कहा कि हां, हमें करना है.'
उन्होंने कहा, '100 काम हमने कहे. उसमें से अगर 80 काम हो गए हैं, 20 काम नहीं हुए तो 10 काम शुरू हो गए हैं, 10 काम अभी शुरू नहीं हुए हैं. हम वो काम भी करेंगे. आपने पंजाब की बात उठाई. हमने पंजाबी जनता से इतने वादे किए हैं. 5 साल पंजाबी जनता ने हमें दिए हैं. हमने स्कूल का वादा किया, हम शानदार स्कूल बना रहे हैं. हम मोहल्ला क्लिनिक बना रहे हैं. पांच साल में वहां का हर वादा पूरा होगा. पंजाब में भी करेंगे, दिल्ली में भी करेंगे. दिल्ली में सरकार बनने के बाद जो वादे छूट गए हैं, उन्हें भी पूरा करेंगे.'
जंगपुरा से मैदान में मनीष सिसोदिया
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपडगंज के बजाय जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं. हाल ही में पार्टी में शामिल हुए शिक्षाविद् अवध ओझा सिसोदिया की जगह पटपडगंज सीट से चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी का आरोप है कि सिसोदिया हार की डर की वजह से अपनी सीट छोड़कर जंगपुरा गए हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










