
EXCLUSIVE: 'सलमान खान टारगेट पर, मौका मिला तो जरूर मारेंगे', आज तक से बोला गैंगस्टर गोल्डी बराड़
AajTak
गोल्डी बराड़ एक ऐसा अपराधी है, जो देश के बाहर बैठकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है. भारत की तमाम एजेंसियों को उसकी तलाश है. इंटरपोल ने भी उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. यहां तक कि उसका नाम कनाडा पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में भी शामिल है.
Salman Khan: भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का कहना है कि सलमान खान भी उनके टारगेट पर है, मौका मिलेगा तो जरूर मारेंगे. गोल्ड़ी बराड़ ने यह बात 'आज तक' को दिए गए अपने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कही है. साथ ही उसने कई मामलों को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए. उसने यह भी बताया कि उसका गैंग खालिस्तान के आइडिया को सपोर्ट नहीं करता.
गोल्डी बराड़ एक ऐसा अपराधी है, जो देश के बाहर बैठकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है. भारत की तमाम एजेंसियों को उसकी तलाश है. इंटरपोल ने भी उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. यहां तक कि उसका नाम कनाडा पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में भी शामिल है. उसके सिर पर डेढ़ करोड़ का इनाम रखा गया है. लेकिन गोल्डी अभी तक पुलिस और खुफिया एजेंसियों की पहुंच से बाहर है.
सलमान को फिर धमकी
कुख्यात गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने 'आज तक' के संवाददाता से खुलकर बात की. उसने जहां अपने इंटरव्यू में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर कराए जाने की वजह का खुलासा किया, वहीं गोल्डी ने कहा कि अभिनेता सलमान खान भी हमारे टारगेट पर है, मौका मिलेगा तो जरूर मारेंगे. साथ ही उसने सफाई देते हुए कहा कि वो खालिस्तान का समर्थन नहीं करता और ना ही आईएसआई से उसकी दोस्ती है.
सलमान खान को कई बार मिली धमकी
आपको बता दें कि बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ कई बार धमकी दे चुके हैं. सलमान को धमकी मिलने का ये सिलसिला साल 1998 से चला आ रहा है. ये वही साल था, जब काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान का नाम आया था. अब सवाल उठता है कि आखिर कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का इस मामले से क्या लेना-देना है? क्यों वो और उसका गैंग सलमान खान की जान का दुश्मन बना हुआ है? आइए जान लेते हैं, इस दुश्मनी की असल वजह.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








