
Exclusive: लखीमपुर खीरी हिंसा पर बोलीं प्रियंका गांधी- सरकार को एक्शन लेना ही पड़ेगा, पीएम मोदी करे केन्द्रीय मंत्री को बर्खास्त
ABP News
Lakhimpur Kheri violence: बहराइच दौरे पर पीड़ित परिवार के साथ मिलने के लिए गुरूवार को गईं प्रियंका ने एबीपी न्यूज़ के साथ बात करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को एक्शन लेना ही पड़ेगा.
Exclusive: लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार केन्द्र सरकार पर हमलावर हैं. 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने और इस घटना में आठ लोगों की मौत के बाद प्रियंका गांधी केन्द्रीय मंत्री के इस्तीफा देने की अपनी मांग पर अड़ी हुई हैं. बहराइच दौरे पीड़ित परिवार के साथ मिलने के लिए गुरूवार को निकलीं प्रियंका ने एबीपी न्यूज़ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को एक्शन लेना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की नैतिक जिम्मेदारी है.
प्रियंका ने कहा- "वे लखनऊ आए लेकिन उन्होंने एक लफ्ज तक नहीं बोला. उनका मंत्री है और उन्हीं की कैबिनेट में उनके साथ बैठता है. जो भी निर्णय होते हैं वे उनके साथ लिये जाते हैं. ऐसे में वे जिम्मेदार है, उनको बर्खास्त करें. क्या उनको परवाह नहीं है कि किसानों को इस तरह से मारा गया है. और वो भी उन्हें के मंत्री के बेटे के जरिए, जैसा कि आरोप है."

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












