
Exclusive: महाराष्ट्र में ISIS के आतंकी सरगना साकिब नाचन के गांव समेत 20 ठिकानों पर ATS ने की छापेमारी
AajTak
पुलिस और एटीएस को पता चला था कि बोरीवली गांव से आतंकी गतिविधियों की योजना बनाई जा रही है, जिसके आधार पर करीब 300 पुलिसकर्मियों ने साकिब नाचन के गांव और उसके साथियों और सहयोगियों के कुछ अन्य आवासों सहित 20 परिसरों पर छापेमारी की.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पडघा का गांव है बोरीवली. जहां मौजूद है आतंकी मास्टरमाइंड साकिब नाचन का घर. सोमवार को की सुबह एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एटीएस की टीम ने वहां छापेमारी की. इसके अलावा नाचन के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह से ही एटीएस अधिकारी खुफिया इनपुट मिलने के बाद से हरकत में आ गए थे. उन्हें पता चला था कि बोरीवली गांव से आतंकी गतिविधियों की योजना बनाई जा रही है, जिसके आधार पर करीब 300 पुलिसकर्मियों ने साकिब नाचन के गांव और उसके साथियों और सहयोगियों के कुछ अन्य आवासों सहित 20 परिसरों पर छापेमारी की.
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, छापेमारी सुबह 2:30 बजे शुरू हुई और बोरीवली गांव में दोपहर 3 बजे तक जारी रही.
कौन है साकिब नाचन? आपतो बता दें कि साकिब नाचन को 1997 में पूरे भारत में आतंकी हमलों की योजना बनाने के अलावा साल 2002 और 2003 में मुंबई में दो बम विस्फोट करने का दोषी ठहराया गया था. लेकिन साल 2017 में सजा काटने के बाद उसे रिहा किया गया था. साकिब नाचन सिमी का सक्रिय सदस्य था और 2017 में रिहा होने के बाद वह आईएसआईएस में शामिल हो गया था.
जानकारी के मुताबिक, वह महाराष्ट्र आईएसआईएस मॉड्यूल का प्रमुख था. उसने कई लोगों को बयात दी जो उसके आतंकी मॉड्यूल में शामिल हो गए और बोरीवली गांव को अल शाम (सीरिया) एक मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया था. साकिब और उसके बेटे शमील के साथ 14 अन्य को दिसंबर 2023 में एनआईए ने गिरफ्तार किया था.
दिसंबर 2023 में साकिब नाचन के घर और बोरीवली गांव में अन्य चौदह आरोपियों के परिसरों से एनआईए की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, धारदार हथियार, बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की गई थी. बोरीवली गांव एक वक्त में पडघा का आतंकी हॉटस्पॉट बन गया था.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









