
Exclusive: भारत में भी सीमा हैदर की जान को खतरा... पाकिस्तान भेजने पर अभी कोई फैसला नहीं
AajTak
इस वक्त उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित एक गांव सुर्खियों में है. नाम है रबूपुरा और देशभर के लोगों की निगाह इस ओर सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि पाकिस्तान से भागकर आई एक युवती सीमा हैदर का डेरा इसी गांव में है. पब्जी खेलते हुए सचिन नाम के युवक से प्यार फिर सरहद लांघकर भारत में घुसना, इन सारी बातों ने सीमा हैदर को और रबूपुरा गांव को सुर्खियों में ला दिया है.
दिल्ली से लगभग 50 किलोमीटर दूर भारत के नक्शे पर रबूपुरा नाम का ये गांव पहले से मौजूद है. बस फर्क इतना है कि हफ्ते भर पहले तक गांव में रहनेवाले लोगों को छोड़ दें, तो किसी ने इस गांव का नाम तक नहीं सुना था. लेकिन पिछले एक हफ्ते से पूरे हिंदुस्तान और पाकिस्तान में रबूपुरा गांव सुर्खियों में है. गांव की इन्हीं तंग गलियों के बीच दो कमरों का एक छोटा सा घर है. वही घर जिसमें सीमा हैदर, सचिन के साथ रह रही है. बस इसीलिए ये घर इस वक्त लगभग 'पीपली लाइव' बना हुआ है.
सुबह से लेकर रात तक दूर-दूर से आई लोगों की भीड़ जिनमें एक बड़ी तादाद मीडिया और सोशल मीडिया के लोगों की है, बस किसी तरह सीमा और सचिन की एक झलक पाने और खास तौर पर सीमा को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब हैं. बस इसी भीड़ ने यूपी पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं. जिस तरह सीमा लगातार मीडिया से पाकिस्तान और धर्म के बारे में खुल कर बातें कर रही हैं, उसने खुद सीमा की जान को खतरे में डाल दिया है.
सीमा हैदर की जान को खतरा! लखनऊ में बैठे यूपी के एक आला पुलिस अफसर के मुताबिक सीमा जिस तरह से धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम से हिंदू बनने की बातें कर रही हैं, उसे देखते हुए इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कोई सिरफिरा भीड़ या मीडिया का चोला पहन कर सीमा पर जानलेवा हमला कर सकता है. कुछ वक्त पहले ही प्रयागराज में मीडिया के भेष में ही तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई अशरफ को पुलिस कस्टडी में ही गोली मार दी थी.
यूपी पुलिस के लिए ये घटना अभी भी ताजा है. 'आजतक' से बातचीत के दौरान यूपी पुलिस के इस आला अफसर ने कहा कि हालांकि सीमा या सचिन की तरफ से सुरक्षा की मांग को लेकर यूपी पुलिस से कोई अपील नहीं की गई है, लेकिन इसके बावजूद यूपी पुलिस सीमा और सचिन के घर पर लगातार नजरें रखे हुए है. वर्दी और बिना वर्दी के पुलिसवाले रबूपुरा के इस घर के इर्द गिर्द खामोशी से तैनात हैं.
सचिन के घर के आगे पुलिस तैनात वैसे 'आजतक' को मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सचिन और सचिन के घरवालों ने सीमा पर हमले की आशंका को देखते हुए स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है. सचिन के घरवाले इस बारे में लिखित में भी लोकल पुलिसवालों को अर्जी दे सकते हैं. सीमा पर होने वाले किसी भी संभावित हमले की भनक लगते ही शुक्रवार से ही सचिन के घरवालों ने अपनी तरफ से एहतियात बरतनी शुरू कर दी है.
अब जो भी मिलने आ रहा है, उससे उसके पहचान पत्र मांगे जा रहे हैं. यहां तक कि मीडिया से भी. हालांकि पिछले कुछ दिनों से मीडिया की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए लोकल पुलिस भी घर के अंदर और बाहर मौजूद है. यूपी पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीमा और सचिन के घरवालों पर लगातार उनकी नजर है और अगर जरूरत पड़ी तो वो उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराएगी.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







