
EXCLUSIVE: 'नीतीश-मोदी को हार का डर, चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की साजिश', आजतक से बोले तेजस्वी
AajTak
तेजस्वी यादव ने बिहार में अचानक वोटर लिस्ट संशोधन को साजिश बताया है. आजतक को दिए खास इंटरव्यू में उन्होंने केंद्र और नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कदम गरीबों का वोटिंग अधिकार छीनने के लिए उठाया गया है. उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया और कहा कि INDIA गठबंधन चुनाव आयोग से मिलकर कानूनी और ज़मीनी लड़ाई लड़ेगा.
बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक पारा तेजी से चढ़ता जा रहा है. इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और बिहार की मौजूदा सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए नए वोटर लिस्ट रिवीजन अभियान को साजिश करार देते हुए कहा कि यह गरीबों और वंचित वर्गों को मतदान से दूर रखने की कोशिश है.
मोदी-नीतीश पर भड़के तेजस्वी
आजतक को दिए एक खास इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पहले से ही बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में वोटर लिस्ट का नया संशोधन कराना न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि इसका उद्देश्य गरीबों का वोटिंग अधिकार छीनना है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा अचानक से यह निर्णय लेना दर्शाता है कि भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां हार के डर से इस तरह के हथकंडे अपना रही हैं.
वोटर लिस्ट संशोधन को तेजस्वी ने बताया साजिश
तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि संशोधन के लिए मांगे जा रहे दस्तावेज़ जैसे माता-पिता का जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आदि गरीब तबके के पास हैं ही नहीं. उन्होंने कहा, 'पहले वोटिंग का अधिकार छीनेंगे, फिर राशन और पेंशन छीनेंगे.'
इंटरव्यू के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दावा किया कि यह सारा खेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार हार के डर से दिल्ली भागे और चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट में फेरबदल करवाया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








