
Exclusive: दिल्ली पुलिस, RAW और CIA के सीक्रेट ऑपरेशन में मारे गए थे 600 आतंकी
AajTak
भारतीय एजेंसी ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) के साथ मिलकर अफगानिस्तान में ऑपरेशन भी चलाया था और 600 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था.
इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISKP) ने अपनी मुखपत्रिका वॉइस ऑफ हिंद के ताजा संस्करण में ये दावा किया था कि अमेरिका के मरीन कमांडो पर हमला करने वाला आतंकी पांच साल भारत में गिरफ्तार किया गया था. आईएसकेपी के दावे के आधार पर आजतक ने पड़ताल की तो ये दावा सच के आसपास नजर आ रहा है. भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के फरीदाबाद से आईएसकेपी के एक फिदायीन को पकड़ा था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










