
Exclusive: तेजस्वी-तेजप्रताप के झगड़े पर लालू यादव की पहली सफाई, जानिए- दोनों बेटों को लेकर क्या दावा किया
ABP News
लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव में कोई विवाद नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी और तेजप्रताप में बैठकर बातचीत भी हुई है.
पटनाः आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) इन दिनों पटना में हैं. लगातार उनके दोनों बेटों में विवादों को लेकर आ रही खबरों के बीच लालू यादव ने सफाई दी है. मीडिया रिपोर्ट्स और लगातार आ रही झगड़े जैसी बातों पर लालू यादव ने दावा किया है कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) में कोई विवाद नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी और तेजप्रताप में बैठकर बातचीत भी हुई है. दोनों हमारे बेटे हैं. आने के बाद सबको इकट्ठा किए हैं. दोनों भाई एक साथ हैं. सब परिवार एक साथ है. बेटे के साथ बीजेपी के कुछ लोग रहते हैं वो गुमराह करते रहते हैं.
वहीं लालू यादव ने भक्त चरण दास पर बोले गए शब्द ‘भकचोन्हर’ पर सफाई दी. कहा कि यह कोई विवादित शब्द नहीं है. इसका मतलब होता है नासमझ. यह समझने वाली बात है. इस दौरान लालू ने कहा नीतीश कुमार ने विसर्जन का मतलब गलत समझ लिया. वे समझ गए कि मारने के लिए कह रहे हैं. हम क्रिमिनल थोड़े हैं कि गोली मरवा देंगे. इलेक्शन है इसलिए उन्होंने ऐसा बयान दिया ताकि उनको फायदा मिले. हमने विसर्जन शब्द बोला यानी चुनाव में सफाया हो जाएगा.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












