
EXCLUSIVE: कैप्टन अमरिंदर ने बताया- इस्तीफा देने के बाद क्या होगा उनका अगला कदम
AajTak
'आजतक' से बात करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ''राजीव गांधी मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे और एक साल मेरे से छोटे थे. मैं सोनिया गांधी और बच्चों को जानता हूं. सभी ने मुझे पूरी तरह से रिस्पेक्ट दी है.''
पंजाब में लंबे समय तक चले सियासी घमासान के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder) ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद (Punjab CM Resign) से इस्तीफा दे दिया. कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई अन्य नेताओं के साथ भी खटास बनी हुई थी, जिसके बाद आज शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. इसी बैठक से ठीक पहले कैप्टन ने अपने मंत्रिमंडल के साथ त्यागपत्र दे दिया. पंजाब सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर का अगला कदम क्या होने वाला है, इसकी उन्होंने जानकारी दी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










