Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
Exclusive: ऑपरेशन 'LPG ब्लैक मार्केटिंग'... दिल्ली में गैस सिलेंडर के काले कारोबार का पर्दाफाश

Exclusive: ऑपरेशन 'LPG ब्लैक मार्केटिंग'... दिल्ली में गैस सिलेंडर के काले कारोबार का पर्दाफाश

AajTak
Friday, March 13, 2026 03:30:23 PM UTC

देश में एलपीजी सिलेंडरों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. सरकार कह रही है कि गैस की कोई दिक्कत नहीं है, सप्लाई पूरी है. ऐसे में सवाल उठता है कि फिर ये सिलेंडर कहां चले गए? सरकार ने आशंका जताई है कि कालाबाजारी हो रही है. इसी को लेकर आजतक की टीम ने दिल्ली के कई इलाकों में स्टिंग ऑपरेशन किया है.

ईरान-अमेरिका युद्ध की आहट से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में हलचल मची हुई है. देश में एलपीजी सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. लोगों को घंटों तक लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. लेकिन सरकार कह रही है कि गैस की कोई दिक्कत नहीं है, सप्लाई पूरी है. ऐसे में सवाल उठता है कि फिर ये सिलेंडर कहां चले गए? 

सरकार ने आशंका जताई है कि कालाबाजारी हो रही है. इसी को लेकर आजतक की टीम ने दिल्ली के कई इलाकों में स्टिंग ऑपरेशन किया है. इस दौरान कालाबाजारी का जो सच सामने आया, उससे हर कोई हैरान रह गया. कहीं किसी दुकान में, तो कहीं किसी झुग्गी और कहीं किसी घर में दर्जनों गैस सिलेंडर रखे हैं, जिन्हें महंगे दामों पर बेचा जा रहा है. इससे आम जनता को लूटने के साथ-साथ सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो रहा है.

जांच में दिल्ली के कई स्थानों का पता चला, जहां कालाबाजारी करने वाले बड़ी संख्या में सिलेंडर जमा कर रहे थे. यहां बिना बुकिंग स्लिप के उन्हें बेचा जा रहा है और डिलीवरी से पहले थोड़ी-थोड़ी गैस भी निकाली जा रही थी. यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब एलपीजी की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ रही है.

बढ़ती मांग और उपभोक्ताओं की चिंता

बता दें कि 11 मार्च को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घोषणा की कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की न्यूनतम डिलीवरी अवधि 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दी जाएगी. सरकार ने यह भी दोहराया कि प्रति परिवार सालाना 15 सिलेंडरों की सीमा लागू रहेगी. अधिकारियों ने इसे आपूर्ति को लेकर पैदा हुई चिंताओं के बीच मांग को नियंत्रित करने के लिए एक अस्थायी कदम बताया. 

सरकार के अनुसार एलपीजी या फ्यूल ऑयल की वास्तविक कमी नहीं है. हालांकि, उपभोक्ताओं और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बीच घबराहट में की जा रही खरीद और चिंता ने जमीनी हकीकत को अलग बना दिया है. कई महानगरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों और कमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण रेस्तरां बंद होने की खबरें सामने आने लगी हैं.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
डर यही था! रोजाना 2000 करोड़ का चूना... डीजल पर 45 रुपये लीटर, तो पेट्रोल पर इतना नुकसान

India OMC Losses: कुल नुकसान में से लगभग 1650 करोड़ रुपये डीजल और करीब 350 करोड़ रुपये पेट्रोल से जुड़ा है. यानी मौजूदा रेट पर डीजल बेचने से कंपनियों को ज्यादा नुकसान हो रहा है. 

'चुनाव आयोग ने खो दिया है भरोसा...', केसी वेणुगोपाल ने EC की भूमिका पर उठाए सवाल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कहा है कि भाजपा की चुनावी जीत में चुनाव आयोग की भी अहम भूमिका रही है.

'सिर्फ BJP से नहीं, ईडी और चुनाव आयोग से भी कांग्रेस की लड़ाई...', बोले केसी वेणुगोपाल

दिल्ली में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव-2026 के मंच पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी की चुनाव हारों और रणनीति पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुकाबला केवल भाजपा से नहीं बल्कि पूरे सिस्टम से है.

हाथी के हमले से गांव में दहशत, पश्चिम सिंहभूम में गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत

पश्चिम सिंहभूम जिले में जंगली हाथी के हमले में एक गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब महिला हाथियों की हलचल की आशंका के चलते घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान हाथी ने उसे सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया और कुचल दिया. वन विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं.

'ये बेशर्म खड़े होकर...', लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़़कीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलपीजी सिलेंडर के मुद्दे पर विपक्ष के प्रोटेस्ट को गैर जिम्मेदाराना बताया है. उन्होंने कहा कि ये संसद की सीढ़ियों पर चाय पी रहे और मांग कर रहे एलपीजी पर चर्चा की.

'अफवाह से बचें, राज्यों को कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश', LPG संकट पर केंद्र का बयान

ईरान युद्ध के कारण उभरते ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है. सरकार ने जनता से अपील की है कि वे खुले कंटेनरों में तेल न लें और पेट्रोल पंप की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें. यह निर्देश ईंधन संकट के समय आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है. सरकार इस बात पर जोर देती है कि कोई आवश्यकता से अधिक तेल स्टॉक न करें ताकि बाजार में तेल की उपलब्धता बनी रहे और आम जनता को परेशानी न हो.

US से अटकी डील? भारत समेत 16 देशों के खिलाफ अमेरिका में जांच, लगे ये आरोप!

रिपोर्ट का दावा है कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्‍यापार समझौते पर बातचीत रुक गई है, जो कि अमेरिका में शुरु हुए नए जांच के कारण है. हालांकि भारत सरकार ने इस खबर का खंडन किया है.

पंजाब में भी गहराया LPG संकट, जीरकपुर में गैस एजेंसी पर लंबी लाइन

ईरान और इजरायल युद्ध के कारण भारत में LPG संकट उत्पन्न हुआ है. पंजाब के जीरकपुर में गैस एजेंसी पर भारी भीड़ देखी जा रही है क्योंकि लोग गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं. इसके अलावा रेस्टोरेंट्स में भी इस संकट का असर दिखने लगा है और होटल के मेन्यू में कटौती होने लगी है. देखें ये रिपोर्ट.

यूपी SI भर्ती परीक्षा के पेपर के नाम पर ठगी... टेलीग्राम चैनल पर 25 हजार में पेपर बेचने का दावा, लखनऊ में दूसरी FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. टेलीग्राम पर बने कुछ चैनलों पर 25 हजार रुपये में परीक्षा का पेपर देने का दावा किया जा रहा था. भर्ती बोर्ड की शिकायत पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इस मामले में दूसरी FIR दर्ज की गई है. पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन टेलीग्राम चैनलों के संचालकों की पहचान में जुटी है.

दिल्ली के गुरुद्वारों में लंगर पर संकट, DSGMC ने गैस सिलेंडर सप्लाई बहाल करने की मांग की

दिल्ली के गुरुद्वारों में लंगर सेवा गैस सिलेंडर की कमी के कारण संकट में है. दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने केंद्र सरकार से सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. कमेटी ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर इस समस्या पर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है.

महाराष्ट्र में 50 हजार के लिए युवक का अपहरण... पेड़ से उल्टा लटकाकर की बर्बर पिटाई, जख्मों में डाली मिर्च

महाराष्ट्र के ठाणे में एक आदिवासी युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ईंट-भट्ठा मालिक और उसके सहयोगी ने युवक का अपहरण कर उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया और बेरहमी से पीटा. जख्मों में मिर्च पाउडर तक डाल दिया. दरअसल, आरोपी युवक के भाई को तलाश रहे थे, जिसने उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए थे.

दिल्ली में चलती हुई बारात में लाइव मर्डर, सामने आया डराने वाला CCTV फुटेज

दिल्ली के भारत नगर थाना क्षेत्र की वजीरपुर जेजे कॉलोनी में चल रही बारात के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दो लोग घायल हो गए.  

'सड़क छाप गुंडे जैसी भाषा...', नमाजियों को संभल के CO की चेतावनी पर भड़के AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष, इमरान प्रतापगढ़ी ने भी किया रिएक्ट

संभल में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट पर है, लेकिन पीस कमेटी की बैठक में सीओ कुलदीप कुमार के 'कड़े तेवर' ने सियासी पारा गरमा दिया है. ईरान-इजरायल युद्ध और सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस और एआईएमआईएम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

देश में LPG संकट नहीं तो फिर लंबी-लंबी कतारें क्यों लगी हैं? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

आज सबसे पहले हम आपको ये बताएंगे कि जब सरकार ये कह रही है कि देश में 'रसोई गैस' की कोई कमी नहीं है तो फिर अलग अलग राज्यों, शहरों और कस्बों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लंबी लाइनें क्यों लगी हैं. उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, केरल और तमिल नाडु समेत कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर के लिए मारामारी हो रही है. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

फारस की खाड़ी के ‘अनाथ मोती’ पर हमला बन सकता है तीसरे विश्वयुद्ध की वजह, जानें ईरान के खार्ग द्वीप की पूरी कहानी

फारस की खाड़ी का छोटा सा खार्ग द्वीप ईरान की तेल लाइफलाइन है. इसी द्वीप से 90% तेल निर्यात होता है. विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर इस पर हमला हुआ तो मिडिल ईस्ट में बड़ा युद्ध और वैश्विक तेल संकट पैदा हो सकता है. पढ़ें इस छोटे मगर अहम द्वीप के बनने की पूरी कहानी.

नई जंग की आहट! अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले

मिडिल ईस्ट में ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बीच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के संबंध भी तनावपूर्ण होते चल रहे हैं. तालिबान ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया, जो पाकिस्तान की ओर से अफगान इलाकों में की गई हवाई हमलों के जवाब में है.

क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को मिलेगा रास्ता? देखें खबरदार

युद्ध को 14 दिन पूरे हो रहे हैं. इस वक्त पूरी दुनिया की नजर 34 किमी की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लगी है. क्योंकि जितने दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के हमले के डर से जहाज नहीं चलेंगे. तेल-गैस के संकट में दुनिया जूझेगी और तब BRK PLATE IN स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के जहाजों को इजाजत दिए जाने पर बड़ी खबर भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ने इसे लेकर सकारात्मक संकेत दिया है. देखें खबरदार.

ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर भारत आएंगे LPG से भरे 2 जहाज

ईरान ने भारत को LPG से भरे दो टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ले जाने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दी है.

मोहाली में ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन’ की शुरुआत, पहले दिन मिले 10 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव

अरविंद केजरीवाल ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार उद्योगों को हर तरह की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है और चीन जैसे देशों से मुकाबला करने के लिए राज्य में मजबूत औद्योगिक माहौल तैयार किया जा रहा है.

Exclusive: ऑपरेशन 'LPG ब्लैक मार्केटिंग'... दिल्ली में गैस सिलेंडर के काले कारोबार का पर्दाफाश

देश में एलपीजी सिलेंडरों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. सरकार कह रही है कि गैस की कोई दिक्कत नहीं है, सप्लाई पूरी है. ऐसे में सवाल उठता है कि फिर ये सिलेंडर कहां चले गए? सरकार ने आशंका जताई है कि कालाबाजारी हो रही है. इसी को लेकर आजतक की टीम ने दिल्ली के कई इलाकों में स्टिंग ऑपरेशन किया है.

दिल्ली में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का पर्दाफाश, देखें आजतक का 'ऑपरेशन ब्लैक'

भारत के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच कालाबाजारी और जमाखोरी के मामले बढ़ रहे हैं. दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हमारे संवाददाता नितिन जैन ने एक्सक्लूसिव रिपोर्ट तैयार की है जिसमें दुकानों, झुग्गियों और घरों में सिलेंडर भरे होने के बावजूद आम जनता को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे. सिलेंडर बिना बुकिंग के नहीं मिलते लेकिन कई जगह अवैध भंडारण और कालाबाजारी जोरों पर है. सिलेंडर की सप्लाई पूरी है, परंतु जमाखोरों द्वारा इन्हें महंगे दामों पर बेचा जा रहा है.

अहमदाबाद में भी LPG संकट, भीषण गर्मी में गैस एजेंसी के बाहर घंटों इंतजार कर रहे लोग

देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी नहीं होने के सरकार के दावे के बावजूद अहमदाबाद के सरखेज इलाके में लोग सुबह छह बजे से ही खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े हैं. भीषण गर्मी में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों इंतजार करते हैं कि कब सिलेंडर की गाड़ी आए और वो भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त कर सकें. देखें वीडियो.

LPG शॉर्टेज पर संसद में विपक्ष का प्रोटेस्ट, कांग्रेस की डिमांड- तत्काल कदम उठाए सरकार

घरेलू गैस की शॉर्टेज को लेकर विपक्षी दल सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की डिमांड कर रहे हैं. विपक्षी दलों के नेता घरेलू गैस को लेकर बने हालात गंभीर बता रहे हैं. वहीं, सत्ताधारी एनडीए के नेताओं का आरोप है कि विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है.

ईरान युद्ध से क्या हैं भारत का स्टैंड देखें BJP और कांग्रेस प्रवक्ता में तीखी बहस

ईरान युद्ध से संबंधित चर्चा में बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत अपनी रणनीति में अपने हितों को ध्यान में रखकर संतुलन बनाए हुए आगे बढ़ रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी की नीति गैर-मित्रता नहीं है बल्कि यह सभी के साथ मित्रता की नीति है. इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस प्रवक्ता के बीच जमकर बहस हुई. देखें वीडियो.

तमिलनाडु चुनाव में एक्टर विजय बने प्रशांत किशोर फैक्टर? इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में रही चर्चा

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में तमिलनाडु की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डीएमके, एआईएडीएमके, कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच हुई बहस में कई बातें सामने आईं. कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा चुनावों में मुद्दा बन सकते हैं, लेकिन टीवीके नेता थलपति विजय का चुनावों में खास प्रभाव हो सकता है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us