
यूपी SI भर्ती परीक्षा के पेपर के नाम पर ठगी... टेलीग्राम चैनल पर 25 हजार में पेपर बेचने का दावा, लखनऊ में दूसरी FIR दर्ज
AajTak
उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. टेलीग्राम पर बने कुछ चैनलों पर 25 हजार रुपये में परीक्षा का पेपर देने का दावा किया जा रहा था. भर्ती बोर्ड की शिकायत पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इस मामले में दूसरी FIR दर्ज की गई है. पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन टेलीग्राम चैनलों के संचालकों की पहचान में जुटी है.
उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है. भर्ती बोर्ड की शिकायत पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप है कि कुछ टेलीग्राम चैनल यूपी एसआई परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं.
भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार यूपी एसआई एग्जाम पेपर लीक नाम से चल रहे एक टेलीग्राम चैनल पर 25 हजार रुपये लेकर परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने का लालच दिया जा रहा था. इस चैनल के जरिए अभ्यर्थियों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की जा रही थी कि उनके पास परीक्षा का असली प्रश्नपत्र मौजूद है.
इस मामले में भर्ती बोर्ड की ओर से सब-इंस्पेक्टर ने लखनऊ के हुसैनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: UP Board exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले पेपर लीक की अफवाह, परिषद ने दी चेतावनी
गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तरह के तीन अन्य टेलीग्राम चैनलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. इनमें UP SI POLICE 2026, Result Panel Pvt TM और UP SI Exam Paper UPSI 2026 नाम के चैनल शामिल हैं. इन चैनलों पर भी परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा करते हुए अभ्यर्थियों से पैसे मांगे जा रहे थे.
टेलीग्राम चैनलों की पहचान करने में जुटी पुलिस

अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जंग के चलते ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. इसके कारण विश्व स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. भारत में भी इसका गहरा असर दिख रहा है. यहां गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण जनता परेशान है, एजेंसियों पर ताले लगे हुए हैं, ना फोन लग रहे हैं ना बुकिंग हो रही है. जनता को सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है. देखें वीडियो.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में इंडिया टुडे मैगजीन के पुराने संपादकों के साथ ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने अगली कवर स्टोरी पर गहन चर्चा की. पर्दे के पीछे होने वाली न्यूज मीटिंग का लाइव सेशन आम लोगों के लिए बड़ा ही दिलचस्प बन पड़ा, जिसमें गुजरे जमाने की पत्रकारिता, संस्थान की कार्यशैली और मालूम हुआ कि कैसे बीते दौर में लोगों को इंडिया टुडे मैगजीन का इंतजार होता था.

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर कुछ लोग उसके परिवार के नाम पर पैसा इकट्ठा कर रहे थे. पुलिस जांच में पता चला कि एक बैंक खाते में दो दिनों में करीब 37 लाख रुपये जमा हो गए. द्वारका जिला पुलिस ने तुरंत खाते को फ्रीज कर दिया और अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

देश में एलपीजी की किल्लत के बीच केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां व्यस्त चाला मार्केट इलाके में स्थित एक होटल से देर रात कमर्शियल गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया. चोर ने होटल की रसोई का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय करने की कोशिश भी की.

पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के एक होटल कमरे में एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई. वह बुधवार को एक लड़के के साथ होटल में आई थी, जो शाम को कमरे को बाहर से बंद कर चला गया और तब से लापता है. लड़की घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.








